Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

केंद्र में है एफडीआई सरकार : ममता बनर्जी

ममता बनर्जी
ममता बनर्जी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

कोलकाता , 10 Jul 2014

Last updated on: Jul 10, 2014, 00:00 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को केंद्र सरकार के 2014-15 के बजट की निंदा करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी नीत सरकार 'एफडीआई की, एफडीआई के द्वारा और एफडीआई के लिए' होकर रह गई है। दरअसल, मोदी सरकार ने अपने पहले बजट में बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को मौजूदा 26 फीसदी से बढ़ाकर 49 फीसदी करने का फैसला लिया है, जबकि रक्षा क्षेत्र में भी एफडीआई को 26 से बढ़ाकर 49 फीसदी किया गया है। ममता ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है, "हमने इस सरकार के सत्ता में आने से पहले मजबूत और जीवंत भारत के बारे में सुना था। हम सोचते थे कि यह सुशासन मुहैया कराएगी।"उन्होंने आगे लिखा है, "लेकिन शुरुआत से ही हम निराश हो रहे हैं। दो बजटों में नई सरकार का केवल एक ही सकारात्मक संकेत है कि वह एफडीआई की, एफडीआई के द्वारा और एफडीआई के लिए सरकार है।"उन्होंने कहा है, "खुदरा में एफडीआई पहले से ही है। अब रक्षा और बीमा क्षेत्रों में एफडीआई को 49 फीसदी किया जा रहा है। इसके अलावा बैंकिंग क्षेत्र में 49 फीसदी विनिवेश किया जाएगा। इन सभी का देश की जनता पर विपरीत असर पड़ेगा।"

ममता ने कहा है कि 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना के लिए मात्र 100 करोड़ रुपये का आवंटन मजाक के सिवा और कुछ नहीं है।उन्होंने सवाल उठाया है, "हमारे राज्य में 'कन्याश्री' योजना पहली बार 1000 करोड़ रुपये के प्रावधान से शुरू किया गया। यह वास्तव में दुखद है कि लड़कियों के 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' जैसी महत्वपूर्ण योजना सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए केवल 100 करोड़ रुपये से शुरू करने की घोषणा की गई है।"ममता ने 200 करोड़ रुपये के आवंटन से छह नए टेक्सटाइल क्लस्टर में पश्चिम बंगाल को हिस्सेदारी नहीं देने की भी आलोचना की है। उन्होंने कहा है, "पश्चिम बंगाल में टेक्सटाइल क्षेत्र की असीम संभावना होने के बावजूद उसे छह नए क्लस्टर में जगह नहीं दी गई है।"तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा है, "पश्चिम बंगाल देश में फल-सब्जी का सबसे बड़ा उत्पादक होने के बावजूद बजट में घोषित बागवानी विश्वविद्यालय इसके हिस्से में नहीं आया, यह दुखद है।"मुख्यमंत्री ने कहा है, "यहां तक कि गरीबों के लिए चलने वाली 100 दिन रोजगार योजना के लिए एक भी पैसा नहीं बढ़ाया गया है। दूसरी तरफ पेट्रोल, डीजल और किरासन के साथ ही फल-सब्जियों के दाम रोजाना बढ़ते जा रहे हैं।"उन्होंने कहा है कि नई सरकार 'राजनीतिक वैर साधने' की राह पर अग्रसर है। इसकी नीयत ठीक नहीं है, शायद इसलिए इसके बजट में कोई दृष्टि नहीं है।

 

Tags: ???? ??????

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD