Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय और टर्मिनल बैलिस्टिक रिसर्च लैबोरेटरी टीबीआरएल चंडीगढ़ के मध्य एक समझौता-ज्ञापन हस्ताक्षरित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

धर्मशाला , 12 Feb 2013

Last updated on: Feb 12, 2013, 00:00 IST

प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय और टर्मिनल बैलिस्टिक रिसर्च लैबोरेटरी टीबीआरएल चंडीगढ़ के मध्य एक समझौता-ज्ञापन हस्ताक्षरित हुआ। इस समझौते में भारत की रक्षा के लिए आवश्यकताओं के अनुसार परस्पर संसाधनों को साझा कर भारतीय उच्चतर शिक्षा और अनुसंधान को समृद्घ करने की बात की गई है। यह समझौता-ज्ञापन विवि कुलपति प्रो¸ फुरकान कंवर की उपस्थिति में कुलसचिव बीआर धीमान और टीबीआरएल के निदेशक डा. मंजीत सिंह द्वारा हस्ताक्षरित किया गया। हस्ताक्षरित समझौता-ज्ञापन पांच वर्ष के लिए वैद्य होगा, जिसे आगे की अवधि के लिए बढ़ाया जा सकता है। सीयू कुलपति प्रो¸ फुरकान कंवर ने कहा कि इससे विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों को काफी लाभ पहुंचेगा। इसके अलावा डा. मंजीत सिंह निदेशक टीबीआरएल ने समझौता-ज्ञापन के पूर्ण कार्यान्वयन का आश्वासन दिया। इस समझौता-ज्ञापन से विवि के संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों को टीबीआरएल की अनुसंधान एवं परियोजना कार्य सुविधाएं तथा पुस्तकालय एवं लैब संसाधनों की उपलब्धता हो पाएगी। इसके अलावा सीयू की विभिन्न डिग्रियों के लिए भी टीबीआरएल एक वर्क-सेंटर के रूप में मान्यता प्राप्त संस्था होगी।

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD