पुलिस संबंधी जानकारी लेने के लिए अब सोशल साइट फेसबुक पर संपर्क
Web Admin
5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)
धर्मशाला , 12 Feb 2013
Last updated on: Feb 12, 2013, 00:00 IST
पुलिस संबंधी जानकारी लेने के लिए अब सोशल साइट फेसबुक पर संपर्क कर सकते हैं। युवाओं की पसंद बनी फेसबुक पर अब कांगड़ा पुलिस ने भी अकाउंट शुरू कर दिया है। इसके चलते पुलिस से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए सोशल साइट पर संपर्क किया जा सकता है। मौजूदा समय में युवाओं की पसंद बनी सोशल साइट पर जनता से जुड़ने के लिए जिला पुलिस ने नई योजना तैयार की है। साइट के माध्यम से युवाओं को कानून व्यवस्था की जानकारी दी जाएगी, वहीं जनता भी अपने विभिन्न मुद्दों को लेकर पुलिस से जानकारी प्राप्त कर सकेगी। इस अकाउंट को एएसपी मोहित चावला द्वारा चलाया जाएगा। कांगड़ा पुलिस के नाम से बने इस अकाउंट को पूर्व में ही बना लिया गया था, परंतु किन्हीं कारणों के चलते इसे चलाया नहीं जा सका था। अब इस अकाउंट को री-ओपन कर दिया गया है। युवाओं की पहली पसंद बनी सोशल साइट फेसबुक पर अब कांगड़ा पुलिस कानून नियमों की जानकारी प्रदान करेगी। इसके लिए जिला पुलिस ने बाकायदा अपना अकाउंट बनाया है। एएसपी मोहित चावला ने बताया कि कांगड़ा पुलिस के नाम से अकाउंट बनाया गया है। इस अकाउंट को उनके द्वारा ही चलाया जाएगा। सोशल साइट पर जहां कानून नियमों की जानकारी दी जाएगी, वहीं जनता की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मौजूदा समय में फेसबुक हर आयु वर्ग की पहली पसंद बनी हुई है। लोगों द्वारा कम्प्यूटर, लैपटॉप से लेकर मोबाइल पर भी इसका प्रयोग किया जा रहा है। ऐसे में जिला पुलिस ने भी लोगों से जुड़ने के लिए नया तरीका ईजाद किया है। फेसबुक पर अकाउंट बनाकर लोगों को कानून नियमों की जानकारी देंगे। अन्य किसी समस्या को भी साइट पर ही सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।