Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

विधानसभा अध्यक्ष ने नवाजे वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंदला के होनहार छात्र

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

धर्मशाला , 11 Feb 2013

Last updated on: Feb 11, 2013, 00:00 IST

विधानसभा अध्यक्ष श्री बृज बिहारी लाल बुटेल ने आज वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंदला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए श्री बुटेल ने कहा कि शिक्षक बच्चों को केवल किताबी ज्ञान न देकर उन्हें व्यावहारिक ज्ञान भी दें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश में शिक्षा में गुणात्मक विकास के साथ-साथ ढांचागत विकास को भी प्राथमिकता दी जा रही है। बुटेल ने कहा कि वार्षिक वितरण समारोह से हमें अपना आतंरिक आवलोकन करने का मौका मिलता हैं कि हमने वर्ष भर में क्या खोया तथा क्या पाया उन्होंने कहा कि ऐसे उत्सवों से बच्चों को जहां अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच प्राप्त होता हैं वहीं उनमें आत्मविश्वास की भावना भी पैदा होती हैं।उन्होंने शिक्षकों से आहवान् किया कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ आचरण व समाज सेवा का पाठ भी पढ़ाएं । इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने विद्यालय में 23$50 लाख रूपये की लागत से बनने वाले मंच तथा बहुउदेशीय भवन की आधारशिला रखीं। उन्होंने सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 9 हजार रूपये, बंदला स्कूल में बैंचों के लिए डेढ़ लाख, सर्वशिक्षा अभियान के तहत् दो कमरों दो कमरों के निर्माण के लिए, चारदीवारी के निर्माण, तथा बोह-खिल सड़क तथा नशीर-गलू सड़क निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये है।इस अवसर पर प्राचार्य सतीश शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस अवसर पर स्कूल की विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट रहने वाले बच्चों को सम्मानित किया । श्री बुटेल ने बंदला के एतिहासिक विंध्यावासिनी मंदिर में भी पूजा अर्चना प्रबंधन की मांग पर मंदिर परिसर की छत को ठीक करने के लिए लोक निर्माण विभाग को प्राक्कलन तैयार करने के आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर बुटेल के साथ पालमपुर ब्लॉक कॉग्रेस के अध्यक्ष श्री करण शर्मा, जिला कॉग्रेस उपाध्यक्ष निशा शर्मा ब्लांक युवा अध्यक्ष त्रिलोक कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: brij behari lal butail

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD