Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

सिंगापुर के विदेश मंत्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले

राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने पर साल भर चलने वाले कार्यक्रमों की योजना

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली , 02 Jul 2014

Last updated on: Jul 02, 2014, 00:00 IST

सिंगापुर के विदेशी मामलों और कानून मंत्री के.शनमुगम ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली हेस्यिन लूंग द्वारा दिया गया संदेश संप्रेषित किया कि दोनों देशों के बीच के संबंधों, जो आपसी विश्वास पर आधारित हैं, को ठोस कदमों की एक श्रृंखला के जरिए और मजबूत बनाना जाना चाहिए।मुलाकात के दौरान योजना बनाई गई कि सिंगापुर और भारत के बीच राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर को चिन्हित करने के लिए साल भर चलने वाले कार्यक्रमों की एक श्रृंखला बनाई जानी चाहिए। दोनों देशों के प्रधानमंत्री इस बात के लिए इच्छुक हैं कि इस अवसर का आयोजन इस तरीके से किया जाए कि आपसी रिश्तों का दायरा और अधिक विस्तारित हो सके। कौशल विकास, स्मार्ट शहरों के विकास, जल प्रबंधन, जहाजरानी, बंदरगाह प्रबंधन और तटीय विकास के क्षेत्रों में आपसी सहयोग पर विस्तार से चर्चा की गई। 

नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने किफायती आवास क्षेत्र पर काफी जोर देने की योजना बनाई है और इस उद्देश्य के लिए उन्होंने निर्माण प्रौद्योगिकी में सिंगापुर से सहायता की अपील की।यह देखते हुए कि सिंगापुर पूरी दुनिया में शीर्ष पर्यटन गंतव्यों में एक है, प्रधानमंत्री ने सुझाव दिया कि 50 वर्षों के संबंधों को चिन्हित करने के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले उत्सव समारोहों के दौरान भारतीय राज्यों को सिंगापुर में एक महीने का विशेष अभियान आयोजित करना चाहिए, ताकि वे अपनी पर्यटन क्षमता को रेखांकित कर सकें। इस बैठक में विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज, भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त श्री लिम थुआन कुआन और दोनों पक्षों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD