Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा

 

कृषि/बागवानी आधारित उद्योगों को दी जाएगी प्राथमिकता: पठानिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

धर्मशाला , 08 Feb 2013

Last updated on: Feb 08, 2013, 00:00 IST

प्रदेश सरकार राज्य में कृषि एवं बागवानी पर आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन देगी ताकि किसानों एवं बागवानों को उनके उत्पादों के उचित दाम हासिल हो सकें। यह जानकारी कृषि एवं ऊर्जा मंत्री श्री सुजान सिंह पठानिया ने आज फतेहपुर में 48 लाख रूपये की लागत से महान स्वतंत्रता सेनानी बजीर राम सिंह पठानिया के नाम पर निर्मित स्टेडियम का लोकार्पण करने के उपरान्त वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फतेहपुर के वार्षिक समारोह के अवसर पर सम्बोधित करते हुए दी। इसके अतिरिक्त उन्होंने इस पाठशाला में 57 लाख रूपये की लागत से निर्मित विज्ञान प्रयोगशाला का भी लोकार्पण किया।पठानिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिये प्रदेश में आधुनिक दुग्ध विधायन केन्द्र स्थापित किये जाएंगे। इसके अतिरिक्त दुग्ध उत्पादकों को दूध का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिये एक उपयुक्त दुग्ध विपणन नीति बनाई जाएगी। उन्होंने शिक्षण संस्थानों में बच्चों में बढ़ती नशे की आदतों पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि अध्यापकों एवं अभिभावकों को बच्चों की दिनचर्या की गतिविधियों पर निगरानी रखनी चाहिए, क्योंकि बच्चे भावी राष्ट्र के निर्माता हैं तथा बचपन से ही सुसंस्कारित बनाना चाहिए। तभी वह सद्मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र के सच्चे नागरिक सिद्घ हो सकते हैं। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया तथा कृषि मंत्री ने सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये ऐच्छिक निधि से 6000 रूपये देने के घोषणा की। प्रधानाचार्य श्री पीसी राणा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी तथा मंत्री द्वारा स्कूल की ओर से मेधावी छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया। समारोह में कांग्रेस मण्डलाध्यक्ष श्री देसराज खट्टा, एसडीएम ज्वाली श्री सुरेश जम्बाल, स्थानीय पंचायत प्रधान सुनीता शर्मा, बीडीसी अध्यक्ष मनीष राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: sujan singh pathania

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD