Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव

 

मुख्यमंत्री द्वारा कुपवी उप तहसील को स्तरोन्नत करने की घोषणा

Virbhadra singh ,वीरभद्र सिंह
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

शिमला , 27 Jun 2014

Last updated on: Jun 27, 2014, 00:00 IST

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज शिमला जिला की उप तहसील कुपवी को  स्तरोन्नत कर तहसील बनाने तथा हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के नेरवा स्थित उप डिपो को डिपो बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की कठिन भौगालिक परिस्थिति के दृष्टिगत दूरदराज क्षेत्र, जो चौपाल से 150 किलामीटर दूरी पर स्थित है तथा यहां आठ पिछड़ी ग्राम पंचायतें हैं, के लोगों की सुविधा के लिए विशेष मामले के तहत कुपवी को तहसील के रूप में स्तरोन्नत किया गया है। मुख्यमंत्री ने यह घोषणाएं कुपवी में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कीं।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बहुत से क्षेत्र कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले हैं, जिन्हें अन्य क्षेत्रों के समकक्ष विकास की मुख्य धारा से जोड़ने की आवश्यकता है। प्रदेश सरकार सभी कठिन, दूरदराज व दुर्गम क्षेत्रों को सड़क सुविधा प्रदान करने तथा यहां अन्य विकास परियोजनाओं का त्वरित कार्यान्वयन सुनिश्चित बनाएगी। 

वीरभद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा अधोसंरचना सुदृढ़ करने की आवश्यकता है और प्रदेश सरकार ने राज्य के लगभग प्रत्येक स्थान पर पाठशालाएं आरम्भ की हैं ताकि सभी बच्चों को शिक्षा प्रदान की जा सके। 

मुख्यमंत्री ने नेरवा से कुपवी जाते समय गुम्मा स्थित बोहराट में उठाऊ पेयजल योजना की आधारशिला रखी। इस योजना से क्षेत्र के 12 गावों के लोग लाभान्वित होंगे। इसके निर्माण पर 112 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। उन्होंने 352 लाख रुपये की लागत से निर्मित तराहन-कंडा-बनाह सड़क तथा 376 लाख रुपये की लागत से निर्मित कुपवी-मशोट-दोची-कनाह सड़क का उद्घाटन किया तथा इन स्थानों के लिए बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कुपवी स्थित 33 केवी विद्युत उप केन्द्र की आधारशिला रखी, जिस पर 6.25 करोड़ व्यय होंगे और क्षेत्र की 17 ग्राम पंचायतों के 89 गांवों की 25 हजार जनसंख्या लाभान्वित होंगी।मुख्यमंत्री ने 96 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली उठाऊ पेयजल योजना मालट की आधारशिला की घोषणा भी की। इस योजना से क्षेत्र के 7 गांवों के लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने 26 लाख रुपये की लागत से निर्मित पशु अस्पताल कुपवी के लोकार्पण और पंचायत घर कुपवी के अतिरिक्त भवन के लोकार्पण की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने 930 लाख रुपये की लागत से स्तरोन्नत होने वाले 21.5 किलोमीटर लम्बे कुपवी-सेलपव सड़क की आधारशिला रखी। उन्होंने गुम्मा और धार चाना में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की भी घोषणा की।मुख्यमंत्री ने प्राथमिक स्कूलों को स्तरोन्नत कर माध्यमिक बनाने की घोषणा की, जिसमें राजकीय प्राथमिक पाठशाला गयान, राजकीय प्राथमिक पाठशाला मोनूभाविया राजकीय प्राथमिक पाठशाला वानीपुल, धाला, देहा, अंतरोली तथा सोभाल, शायला, ककहोरना, शारर, मसराह तथा कुरियन, के अलावा एक दर्जन से अधिक स्कूल शािमल हैं। उन्होंने उच्च पाठशाला बनाह, उच्च पाठशाला गुम्मा, बिजमल को स्तरोन्नत करने तथा गुम्मा में हरिजन बस्ती किमाली, सुनाली तथा ग्राम पंचायत बबट में सैंज खुंडन (गियूनछार) में नई प्राथमिक पाठशाला को भी खोलने की स्वीकृति प्रदान की। इसके उपरांत उन्होंने 122 लाख रुपये की लागत से निर्मित नौर-कुलग सड़क का शुभारम्भ कर बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इससे पूर्व, स्थानीय विधायक श्री बलबीर वर्मा ने कुपवी उप तहसील को स्तरोन्नत करने तथा कुपवी में पुलिस चौकी खोलने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री का भालु सड़क को पक्का करने के लिए 3 करोड़ रुपये स्वीकृत करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने मझौली में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, स्टेडियम तथा पाठशाला के मैदान के अतिरिक्त स्थानीय मांगे भी रखी। उन्होंने मुख्यमंत्री का क्षेत्र में आज 22 स्कूलों को स्तरोन्नत करने तथा खोलने के लिए आभार व्यक्त किया।

राज्य विपणन बोर्ड के अध्यक्ष श्री सुभाष मंगलेट ने कहा कि मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के इस दौरे के दौरान सभी वायदों को पूरा किया है तथा अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान क्षेत्र में लगभग 100 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शुभारम्भ किया तथा आधारशिला रखी है। उन्होंने कुपवी-भालु-धुटाली-दहिया सड़क के निर्माण की भी मांग की तथा कहा कि यह क्षेत्र के लोगों की प्रमुख मांग है।जिला ग्रामीण कांग्रेस समिति के अध्यक्ष श्री केहर सिंह खाची ने नेरवा से कुपवी तक के क्षेत्र में विभिन्न स्कूलों को स्तरोन्नत व आरम्भ करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।कुपवी प्रधान परिषद के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र दसैक ने मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।स्थानीय प्रधान श्री सुख राम ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र के विभिन्न मांगे प्रस्तुत की।जिला परिषद सदस्य श्री जिया लाल शर्मा, खण्ड विकास समिति की उपाध्यक्ष सुश्री बसन्ती देवी, ग्राम पंचायत भालु प्रधान श्री सुरेन्द्र मढ़ैक, क्षेत्र की नजदीकी पंचायतों के सदस्य तथा प्रतिनिधि, उपायुक्त शिमला श्री दिनेश मल्होत्रा, पुलिस अधीक्षक श्री डी. डब्लयू नेगी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे। 

.

 

Tags: virbhadra singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD