भूकम्प पर तीन शहरी मेगा मॉक अभ्यास 13 फरवरी को
Web Admin
5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)
शिमला , 07 Feb 2013
Last updated on: Feb 07, 2013, 00:00 IST
राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण तथा हिमाचल प्रदेश व हरियाणा राज्य सरकारों के संयुक्त तत्वावधान में 13 फरवरी, 2013 को शिमला चण्डीगढ़, पंचकुला और मोहाली में भूकम्प पर मेगा मॉक अभ्यास किया जायेगा। सचिवालय प्रशासन के सचिव श्री भरत खेड़ा ने आज यहां मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश भूकम्प व अन्य प्राकृतिक आपदाओं के अतिसंवेदनशील क्षेत्र 5 में आता है। उन्होंने कहा कि यह अभ्यास इस दृष्टिगत भी आवश्यक है कि यदि प्रदेश में 8.5 रिक्टर पेमाने पर भूकम्प आने के दृष्टिगत किया जाएगा जिसमें जान-माल की भारी क्षति होती है। उन्होंने कहा कि तीन शहरों में यह अभ्यास 13 फरवरी को 11 बजे आरम्भ होगा। आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रदेश सचिवालय में एन.डी.एम.ए. द्वारा आपदा प्रबन्धन सैल गठित किया जा रहा है और सचिवालय में घटना कमान तन्त्र सक्रिय रहेगा और घटना के बारे में फील्ड का दल तुरनत कार्यवाई करेंगा। अभ्यास आरम्भ करने से पूर्व सायरन बजाया जाएगा और सभी सम्बन्धित लोग झुकेंगे, अपने को शिमला में मॉक ड्रिल के लिए उपायुक्त कार्यालय, लोअर बाजार, उच्च न्यायालय भवन, नगर निगम की बहुमंजली पार्किंग, होटल कम्बर मेअर, लिफट और कृष्णा नगर क्षेत्र चिन्हित किये गये हैं। अन्य क्षेत्रों में पुराना बस स्टेण्ड, लालपानी स्कूल व प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय, इन्दिरा गाधी मेडिकल कालेज अस्पताल, डी.डी.यू. अस्पताल, समिट्री क्षेत्र सजौंली, ऑकलेण्ड हाउस स्कूल, आर.के.एम.वी. से लगते क्षेत्र, शिमला स्थित रेलवे स्टेशन, रिटीज सिनेमा व रिज मैदान स्थित जलाशय, हि.प्र. सचिवालय और आयुर्वेदिक अस्पताल, नॉल्जवुड, हिमुडा की रिहायशी कॉलोनी, कसुम्पटी कॉलोनी, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का पुस्तकालय भवन, सिसिल होटल, सनेटोरियम अस्पताल, दूरदर्शन केन्द्र, आकाशवाणी कार्यालय, जतोग केंट, सेना प्रशिक्षण कमान भवन और विकट्री सुरंग शामिल है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबन्धन कार्यालय का 24 घण्टे चलने वाला हेल्पलाईन दूरभाष नम्बर 1077 हैं। उन्होंने कहा कि सूचना प्रसार कमेटी सहित अन्य 9 समितियां गठित की गई है और खोज एवं बचाव दल के लिए 36 लोगों का एक दल गठित किया गया हैं । श्री खेड़ा ने सभी लोगों से मॉक ड्रिल अभ्यास के दौरान सहयोग की अपील की हैं।