Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

3109 मिडल व सैकेण्डरी स्कूलों के लिए 7.75 करोड़ की ग्रांट जारी- मलूका

जरूरतमंद स्कूलों के रख रखाव के लिए प्रत्येक स्कूल को 25 हजार रूपये की ग्रांट दी जायेगी

सिकन्दर सिंह मलूका
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चण्डीगढ़ , 06 Feb 2013

Last updated on: Feb 06, 2013, 00:00 IST

राज्य में शिक्षा के व्यापक प्रसार के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पंजाब सरकार राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान योजना (आरएमएसए ) लागू करने में सबसे आगे होने के साथ साथ हाई और सैकेण्डरी शिक्षा के स्तर में ओर सुधार लाने के लिए यत्नशील है ताकि आठवीं से बाहरवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए बेहतर शिक्षा को विश्वसनीय बनाया जा सकें।आज यहां यह जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री पंजाब स. सिकन्दर सिंह मलूका ने बताया कि आरएमएसए अधीन राज्य के जरूरत वाले विभिन्न क्षेत्रों में 3109 मिडल और सैकेण्डरी स्कूलों में संभाल के लिए 7.75 करोड़ रूपये की ग्रांट जारी की गई है जिसके अधीन जरूरतमंद स्कूलों के रखरखाब के लिए प्रत्येक स्कूल को 25000 रूपये की ग्रांट दी जायेगी। इससे पहले राज्य सरकार ने स्कूलों के विकास के लिए 15 करोड़ रूपये की ग्रांट जारी की थी जिसमें से प्रत्येक स्कूल को उच्च स्तर पर स्कूल के विकास के लिए पच्चास हजार रूपये की ग्रंाट उपलब्ध करवाई गई थी। शिक्षा मंत्री ने जिला शिक्षा अधिकारी और स्कूल मुखियों को निर्देश दिये कि वह स्कूलों की कमजोर ईमारतों का निरीक्षण करें ताकि स्कूलों में नई ईमारतों के निर्माण के लिए समय पर ग्रंाट उपलब्ध करवाई जा सकें। मंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य में इस केन्द्रीय स्कीम के सफलता से चलने के बाद आरएमएसए अधीन जिन स्कूलों का दर्जा बढ़ाया जा रहा है। पंजाब सरकार उन स्कूलों को बिल्कुल जारी रखेगी। उन्होंने स्कूलों के मुखियों को कहा कि स्कूलों के विकास के लिए स्कूल मुखी एक डाईस प्रोफोर्मा भर कर आवश्यक ग्रांट की मांग करें। ताकि राज्य सरकार केन्द्र सरकार के पास प्रस्ताव भेज सकें। उन्होंने कहा कि आरएमएसए योजना तहत लड़के लड़कियों के संयुक्त स्कूल खोले जाने पर जोर देते हुए यह भी विश्वसनीय बनाया जायेगा कि किसी भी विद्यार्थी के साथ लिंग स्तर, कमजोर आर्थिकता या अपंगता के पक्ष से किसी से भी किसी प्रकार का भेदभाव न हो, बल्कि विद्यार्थियों क ो पूर्ण शिक्षा प्रदान करना ही इस योजना का मुख्य लक्ष्य है। शिक्षा मंत्री ने समाज के सभी वर्गों विशेषकर विद्यार्थियों के अभिभावकों और अध्यापकों को कहा है कि वह राज्य सरकार द्वारा लागू किये जा रहे शिक्षा सुधारों के मध्यनजर सरकार को पूर्ण सहयोग देते हुए शिक्षा प्राप्ति की ओर बढ़ रहे विद्यार्थियों को सरकारी स्कूलों में दाखिल करवाए क्योंकि जहां सरकार द्वारा राज्य में स्कूलों में पूर्ण बुनियादी ढांचा उपलब्ध करवाया जा रहा है वहीं शिक्षा संस्थानों मेंं अध्यापकों की कमी को भी लगभग पूरी करने की ओर बढ़ते जा रहे हैं।

 

Tags: sikander singh , sikander singh malooka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD