Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हड़सर स्कूल में शीघ्र आरम्भ होंगी विज्ञान कक्षाएं

नीरज भारती
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

धर्मशाला , 04 Feb 2013

Last updated on: Feb 04, 2013, 00:00 IST

वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हड़सर में शीघ्र ही विज्ञान प्रयोगशाला स्थापित कर दी जाएगी ताकि विज्ञान विषय के विद्यार्थियों की पढ़ाई का कार्य प्रभावित न हो। यह जानकारी मुख्य संसदीय सचिव श्री नीरज भारती ने आज वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हड़सर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के उपलक्ष्य पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, उनमें अच्छे संस्कारों के साथ-साथ उन्हें अपनी मूल संस्कृति का भी ज्ञान देना अनिवार्य है ताकि बच्चे सुसंस्कारित बनकर सभ्य समाज के निर्माण में अपना योगदान दे सकें। भारती ने जानकारी दी कि स्कूल की चारदीवारी एवं चार अतिरिक्त कमरों के निर्माण के लिये धनराशि उपलब्ध करवा दी गई है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को स्कूल के रास्ते के निमार्ण हेतू आवश्यक निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त उन्होंने अपनी एच्छिक निधि से सांस्कृतिक गतिविधियो को बढ़ावा देने के लिये स्थानीय स्कूल को 5100 रूपये देने की घोषणा की। समारोह में श्री भारती द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य श्री विजय कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर कांग्रेस मण्डलाध्यक्ष श्री रणसिंह, स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान हक्म सिंह, स्कूल प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष श्री देशराज, बीआरसी ज्वाली श्री जोगिन्द्र सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: neeraj bharti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD