Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर

 

दिल्ली में कई कांग्रेस नेता हिरासत में

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली , 14 Jun 2014

Last updated on: Jun 14, 2014, 00:00 IST

दिल्ली में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली और अन्य पार्टी नेताओं को बिजली व पानी कटौती के विरोध में प्रदर्शन करने के दौरान शनिवार को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि लवली, सज्जन कुमार और मुकेश शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस के करीब 200 कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के नांगलोई इलाके में प्रदर्शन किया। वे राष्ट्रीय राजमार्ग 10 की तरफ गए लेकिन इससे पहले वे यातायात में बाधा पहुंचाते पुलिस ने नाकेबंदी तोड़ने का प्रयास कर रही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें की।कुछ कार्यकर्ता रेलगाड़ी रोकने के लिए रेल पटरी की तरफ चले गए, लेकिन दिल्ली पुलिस और रेलवे पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, नेताओं को मुंडका पुलिस थाने में रखा गया है। 

इस बीच, कांग्रेस नेता ए.के.वालिया ने आगे भी ऐसे प्रदर्शन की चेतावनी दी है। वालिया ने संवाददाताओं से कहा, "हम तब तक प्रदर्शन जारी रखेंगे जब तक दिल्ली वासियों को संकट से राहत नहीं मिल जाती। हम आने वाले दिनों में प्रदर्शन जारी रखेंगे।"कांग्रेस के नेता राजधानी में बिजली व पानी की अनियमित आपूर्ति के खिलाफ अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को पार्टी नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालय के बाहर, गुरुवार को दक्षिणी दिल्ली के खानपुर इलाके में प्रदर्शन किया था। उत्तरी दिल्ली के सुल्तानपुर इलाके में कांग्रेस विधायक जय किशन व स्थानीय लोगों ने बुधवार को प्रदर्शन किया था। 30 मई को शहर में आई आंधी की वजह से उत्तरी ग्रीड के कई तार टूट गए, जिससे बिजली की आपूर्ति प्रभावित हुई है।

 

Tags: arvinder singh lovely

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD