धारकंड़ी के विकास को बनेगी नई योजनाएं: पठानिया
Web Admin
5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)
धर्मशाला , 30 Jan 2013
Last updated on: Jan 30, 2013, 00:00 IST
शाहपुर निर्वाचन के धारकंडी क्षेत्र के विकास के लिए नई योजनाएं तैयार करके सरकार को प्रस्तुत की जाएगी ताकि इस दूर-दराज क्षेत्र में रहने वाले लोगों को घर-द्वार सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। यह जानकारी उपाध्यक्ष, परिवहन निगम के श्री केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के गांव रिड्डकमार में लोगों की शिकायतों के लिए आयोजित खुला दरबार कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए दी। पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में अभी एक मास पहले ही सरकार का गठन हुआ है तथा इस दौरान सरकार द्वारा जनहित में कई महत्वपूर्ण फैसले लेकर लोगों को राहत पहुंचाई हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पैंशन को 450 से बढ़ाकर 500 रूपये करने से देश के तीन लाख वृद्घ, विधवा एवं अपंग पात्र व्यक्तियों को लाभ पहुंचेगा। इसके अतिरिक्त निगम की बसों में विद्यार्थियों को नि:शुल्क परिवहन सेवा प्रदान करने से 11 लाख से अधिक सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। उपाध्यक्ष ने कहा कि शाहपुर निर्वाचन क्षेत्र को एक आदर्श निर्वाचन क्षेत्र बनाने के लिए प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि इस निर्वाचन क्षेत्र में पेयजल की समस्या से निपटने के लिए दीर्घकालीन संर्वधन पेयजल योजना तैयार की जायेगी ताकि इस क्षेत्र में पेयजल की कोई समस्या न रहे। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग में रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए सरकार के समक्ष मामला प्रभावी ढ़ग से उठाया जायेगा। केवल सिंह पठानिया ने महात्मा गांधी शहीदी दिवस पर उन्हें श्रंदाजंलि अर्पित करते हुए लोगों का आहवान् किया कि महात्मा गांधी द्वारा दिखाये गये मार्ग दर्शन एवं आर्दर्शों को अपने जीवन में अपनाये वहीं उनके प्रति सच्ची श्रदाजंलि होगी । उन्होंने लोगों की मांग पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रिड्डकमार में दंत चिकित्सक एवं 108 एॅबूलैंस शीघ्र उपलब्ध करवाने के लिए मामला सरकार के साथ उठाया जायेगा। उन्होंने कहा कि लोगों की शिकायतों के निवारण के लिए रिड्डकमार में महीने में दो बार उनके द्वारा खुला दरबार का आयोजन किया जायेगा।उन्होंने इस अवसर पर लोगों की समस्याओं को भी सुना। उन्होंने दो स्थानीय स्कूलों को कनौल तथा दरीणी में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 5100-5100 रूपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क के कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया ।