कांगड़ा में छोटे जूडिशियल पेपर न होने से आम आदमी को भारी परेशानी
Web Admin
5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)
कांगड़ा , 25 Jan 2013
Last updated on: Jan 25, 2013, 00:00 IST
जिला कांगड़ा में इन दिनों छोटे जूडिशियल पेपर न होने से आम आदमी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा 3 के स्थान पर 20 रुपए का स्टाम्प पेपर लगा कर मजबूरन अपने कार्य करवाने पड़ रहे है। मिली जानकारी के अनुसार आजकल किसी भी छोटे-बड़े कार्यों के लिए उन्हें कम से कम 3 रुपए का स्टाम्प पेपर लगा कर अपना कार्य करवाना पड़ रहा है जिस कारण गरीब लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। किसी भी व्यक्ति का कुछ खो गया हो तो पुलिस स्टेशन में स्टाम्प पेपर की आवश्यकता पड़ती है, किसी को आय का प्रमाण पत्र लेना हो, जाति प्रमाण पत्र जारी करवाना हो इत्यादि तहसील के कई कार्य जो लोगों को स्टाम्प पेपर से संबंधित होते हैं उनके न बनने से मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।इस सम्बध में जिला ट्रेजरी अधिकारी श्रवण सिंह गुलेरिया का मानना है कि 10 रुपए के नीचे के स्टाम्प पर पूरे जिला कांगड़ा में न होने से काफी परेशानी हो रही है जिसके लिए उन्होंने अपने अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है, जैसे ही ऊपर से आते हैं तो उपलब्ध करवा दिये जाएंगे। इस संबंध में जब उपायुक्त कांगड़ा सी पाल रासू से पूछा तो उन्होंने माना कि जिला कांगड़ा में ही नहीं हैं अर्थात पूरे हिमाचल प्रदेश में ही इनकी कमी के चलते जिला कांगड़ा में भी न होने के कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा जिसका उन्हें खेद है। किन्तु वह आज ही शिमला कार्यालय में संर्पक कर के शीघ्र ही उपलब्ध करवा दिये जाएंगे।