Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विदेशी परिंदों की अठखेलियों से गुलजार हो गई पौंग झील

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

धर्मशाला , 17 Jan 2013

Last updated on: Jan 17, 2013, 00:00 IST

पौंग झील आजकल विदेशी परिंदों की अठखेलियों से गुलजार हो गई है। ये परिंदे हजारों मील का सफर तय करने के बाद झील में पहुंचे हैं। इन्हें देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक पौंग झील पहुंच रहे हैं। विभिन्न प्रजातियों के परिंदे पर्यटकों का आकर्षक बने हुए हैं। राज्य के वन और पर्यावरण विभाग ने प्रवासी परिंदों की गिनती का काम पूरा कर लिया है। पिछले साल के जनवरी माह के आंकड़ों की तुलना में इनकी संख्या इस बार कम दर्ज की गई है। इस साल जनवरी माह में हुई गिनती के अनुसार करीब 90 हजार परिंदे प्रवास को पहुंचे हैं। पिछले वर्ष इसी माह में इनकी तादाद 95 हजार के आसपास दर्ज की गई थी। इस वर्ष करीब पांच हजार परिंदे कम पहुंचे हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो इस वर्ष वार हैडिड 25,500, कामन पौचलाहड 15,500, नारदन कंटेल 13,500, कामन कूट 6,500, लिटल कार्वीरेंट 6,500 के करीब प्रवासी परिंदों ने पौंग झील में दस्तक दी है। अभी तक 82 प्रजातियों के प्रवासी पक्षी पौंग झील के प्रवास में पहुंचे हैं। पिछली दफा 86 किस्मों के पक्षी यहां पहुंचे थे। विभाग की मानें तो पिछले वर्ष दस्तक देने वाला फालकेटड डक नामक पक्षी इस साल पौंग झील में दस्तक देने नहीं पहुंचा है। वन परिक्षेत्र अधिकारी सोमलाल ने कहा कि इस साल विभिन्न प्रजातियों के करीब 90 हजार प्रवासी पक्षी पौंग झील में पहुंचे हैं। इस वर्ष फालकेटड डक नामक पक्षी अभी तक पौंग झील नहीं पहुंचा है।

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD