Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भारत-इंग्लैंड का धर्मशाला में प्रस्तावित एक दिवसीय क्रिकेट मैच गगल एयरपोर्ट का सन्नाटा खत्म करेगा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

धर्मशाला , 14 Jan 2013

Last updated on: Jan 14, 2013, 00:00 IST

भारत-इंग्लैंड का धर्मशाला में प्रस्तावित एक दिवसीय क्रिकेट मैच गगल एयरपोर्ट का सन्नाटा खत्म करेगा। जानकारी के मुताबिक सीरीज का एक मैच खेलने धर्मशाला पहुंच रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों को बीसीसीआई हवाई सेवा प्रदान करवाने की पूरी कोशिश कर रहा है। ऐसे में नेशनल एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया ने भी गगल हवाई अड्डे का नए सिरे से सुविधाओं का जायजा लेने और एयरपोर्ट को दुरुस्त करने के फरमान जारी कर दिए हैं। लिहाजा धर्मशाला में 27 जनवरी को प्रस्तावित क्रिकेट मैच की हलचल गगल एयरपोर्ट पर पसरे सनाटे को तोड़ डालेगी। हालांकि एयरपोर्ट के अधिकरियों का कहना है कि हिमाचल में उड़ानों के शुरू होने का कोई शेड्यूल नहीं आया है, लेकिन अथारिटी ने यह संकेत जरूर दे दिए हैं कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों की चहलकदमी के चलते कभी भी उड़ानों को शुरू किया जा सकता है। पिछले चार माह से प्रदेश में रुकी हवाई सेवाओं को पुन: शुरू होने के लिए धर्मशाला में होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय मैच ने लोगों के दिलों में उम्मीद की एक किरण जगाई है। अथारिटी के सूत्रों के हवाले से कहें तो आगामी हफ्ते में गगल हवाई अड्डे पर उड़ानों का नया शेड्यूल इस एकदिवसीय क्रिकेट मैच को देखते हुए जारी किया जा सकता है। गगल एयरपोर्ट के अधिकारी फिलहाल उड़ानों की लैंडिंग की तैयारियों को लेकर कसरत शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को बीसीसीआई उक्त मैच के लिए हवाई सेवा के माध्यम से धर्मशाला पहुंचाने की फिराक में है। हालांकि इस मसले को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों ने उड्डयन मंत्रालय से भी यह मांग की है कि हिमाचल में होने इस एकदिवसीय मैच के लिए हवाई सेवाओं का प्रावधान करवाया जाए।

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD