नरेगा से अब लघु उद्योगों को बढ़ावा देकर आय के संसाधनों को बढ़ाने के लिए योजना
Web Admin
5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)
धर्मशाला , 14 Jan 2013
Last updated on: Jan 14, 2013, 00:00 IST
महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार योजना से प्रदेश में अब लघु उद्योगों को बढ़ावा देकर आय के संसाधनों को बढ़ाने के लिए योजना तैयार की गई है। इसके चलते स्वरोजगार करने के इच्छुक बेरोजगारों को अब घरद्वार पर मनरेगा के तहत अपना रोजगार आरंभ करनेे का सुनहरा अवसर है। जी हां। उक्त स्कीम के तहत जरूरतमंद लोग पोल्ट्रीफार्म, मत्स्य पालन केंद्र, बकरी आश्रय स्थल, वर्मी कंपोस्िटग, एनडीईपी कंपोस्िटग, बायो मिन्योर, सार्वजनिक भूमि पर मौसमी जल निकाय, सोक पिट्स, रिचार्ज पिट्स का निर्माण अब मनरेगा के तहत किया जाएगा। इसके अलावा विभाग ने इस सत्र से विद्यालयों, सार्वजनिक क्षेत्रों, आंगनबाड़ी व निजी क्षेत्रों में शौचालय निर्माण के लिए लाभार्थी मनरेगा स्कीम के तहत आवेदन कर सकते हैं। आशय की पुष्टि करते हुए जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के उपनिदेशक व परियोजना अधिकारी कुलबीर सिंह राणा ने बताया कि लाभार्थी के पास जॉब कॉर्ड होना जरुरी है। उन्होंने बताया कि उक्त स्कीम के तहत निर्माण कार्य के लिए कुल खर्चे का 40 प्रतिशत राशि लाभार्थी को स्वयं ही अदाएगी करनी होगी। बाकी की 60 फीसदी व्यय विभाग मनरेगा के तहत स्वयं ही वहन करेगा। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ उठाने वाले जॉब कार्डधारकों का स्वयं भी अपने निर्माण कार्य में दिहाड़ी लगानी होगी। कार्य की दिहाड़ी पंचायत द्वारा अलग से दी जाएगी। उन्होंने बताया कि उक्त योजना का लाभ अनुसूचित जनजाति, बीपीएल, कृषि ऋण धारकों, परंपरागत रूप से वन निवासी उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि स्कीम अभी ग्रामीण क्षेत्रों में ही लागू की गई है। इसके चलते स्वरोजगार करने के इच्छुक बरोजगारों को अब घरद्वार पर मनरेगा के तहत अपना रोजगार आरंभ करने का सुनहरा अवसर है।