Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बेरोजगारों को ठगने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

कांगड़ा , 12 Jan 2013

Last updated on: Jan 12, 2013, 00:00 IST

कांगड़ा पुलिस की स्पेशल इंवेस्टिगेशन यूनिट (एसआईयू) ने सरकारी नौकरी का झांसा देकर बेरोजगारों को ठगने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसआईयू ने आरोपी से बैंक की रसीदें और कुछ एग्रीमेंट भी बरामद किए हैं। इसकी पहचान सुशील कुमार निवासी बड़ोह जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक आरोपी व्यक्ति बेरोजगार युवाओं को कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक और भारतीय डाक विभाग समेत विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरी देने के बहाने लाखों रुपए वसूलता था। इससे पूर्व भी यह व्यक्ति झूठे राजनीतिक रसूख का हवाला देकर कइयों से लाखों रुपए ऐंठ चुका है। इसकी पुलिस को कई दिनों से तलाश थी। शुक्रवार को एसआईयू के इंचार्ज संजीव वालिया ने अपनी टीम समेत धर्मशाला में आरोपी व्यक्ति की धरपकड़ को जाल बिछाया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी व्यक्ति धर्मशाला में एक युवक को सरकारी नौकरी देने के नाम पर कोर्ट परिसर में एग्रीमेंट बना रहा है। इस पर एसआईयू ने सुशील कुमार को धर्मशाला के कोर्ट परिसर में एग्रीमेंट बनाते हुए धर-दबोच लिया। वहीं छानबीन के दौरान पुलिस टीम को आरोपी से बैंक की कुछ रसीदें तथा एग्रीमेंट की प्रतियां भी मिली हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अपनी हिरासत में ले लिया है। उधर, एएसपी जी शिवा कुमार ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि आरोपी व्यक्ति को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD