Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी को साल 2012 का इम्पैक्ट पर्सन ऑफ द ईयर अवॉर्ड

अंबिका सोनी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ , 22 Dec 2012

Last updated on: Dec 22, 2012, 00:00 IST

साल का वह समय आ गया है जब भारतीय मीडिया, मार्केटिंग और विज्ञापन उद्योग एक ऐसे व्यक्ति को चुनता है जो कि उद्योग पर सबसे असरदार प्रभाव डालता है और कारोबार के विभिन्न पहलुओं को बदलने की प्रक्रिया शुरू करता है और उसके विभिन्न कदमों से व्यापक प्रभाव पड़ता है। इन सब मानकों के अनुसार ही इस साल का इम्पैक्ट पर्सन ऑफ द ईयर (आईपीओवाई) अवॉर्ड के लिए भारत में टीवी का चेहरा बदलने वाली पंजाब से राज्यसभा सदस्य सांसद अंबिका सोनी को चुना गया है जो कि कुछ समय पहले तक भारत सरकार की सूचना एवं प्रसारण मंत्री भी थीं। आईपीओवाई अवॉर्ड्स के 8वें सत्र के अन्य प्रतिष्ठिति नामांकनों में मन जीत सिंह, सीईओ, मल्टी स्क्रीन मीडिया, पुनीत गोयनका, प्रबंध निदेशक एवं सीईओ, जी इंटरटेनमेंट इंटरप्राइजिज लिमिटेड, संजय गुप्ता, सीईओ, जागरण प्रकाशन लिमिटेड, विक्रम सुखीजा, सीईओ, मैक्सस वर्ल्डवाइड एवं विनीत जैन, प्रबंध निदेशक, बैनेट, कोलेमैन एंड कंपनी और ग्रुप के मुख्य रणनीतिकार, मार्केटिंग विजिनरी एवं संपादकीय वास्तुकार, शामिल हैं। इम्पैक्ट पर्सन ऑफ द ईयर अवॉर्ड अंबिका सोनी को भारत में टीवी के डिजिटलाइजेशन में बदलने की प्रक्रिया में असरदायक भूमिका के लिए दिया गया है और इसके साथ ही उन्होंने मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में लगातार काम करते हुए कई क्रांतिकारी शुरुआत की हैं। श्रीमति अंबिका सोनी ने इम्पैक्ट पर्सन ऑफ द ईयर अवॉर्ड को स्वीकार करते हुए कहा कि इस प्रतिष्ठित सम्मान को प्राप्त करना उनके लिए सम्मान की बात है और इस अवॉर्ड की सही जगह सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय हैं, जिसमें काम करते हुए यह सभी सफलताएं प्राप्त हुई लेकिन काम अभी भी पूरा नहीं हुआ है और उसे पूरा करने के लिए काफी कुछ करना बाकी है। इम्पैक्ट के प्रकाशक एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के चेयरमैन एवं मुख्य संपादक अनुराग बत्तरा ने कहा कि इम्पैक्ट पर्सन ऑफ द ईयर आज मीडिया, विज्ञापन और मनोरंजन उद्योग में बड़े बदलाव लाने को परिभाषित करता है और हमारे तेजी से बदलते उद्योग में नेतृत्व को मान्यता देता है। इम्पैक्ट पर्सन ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2012 इसी विचार और दर्शन को प्रतिबिंबित करता है। यह एक मुश्किल वर्ष रहा और श्रीमति अंबिका सोनी ने नेतृत्व प्रदान करते हुए उद्योग के विकास के लिए कई मोर्चों पर शानदार योगदान दिया। यह उद्योग एक ऐसा उद्योग है जिसके स्वास्थ्य में सुधार से देश के स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। कलर्स, एक प्रमुख मनोरंजन चैनल, वायकॉम18 ग्रुप का उपक्रम, इम्पैक्ट पर्सन ऑफ द ईयर 2012 के साथ संबद्ध है। इस अवसर पर कलर्स के सीईओ राज नायक ने कहा कि इम्पैक्ट पर्सन ऑफ द ईयर सिर्फ एक इम्पैक्ट और एक्सचेंज4मीडिया अवॉर्ड ही नहीं है बल्कि यह उद्योग का मानक बन चुका है और हमें इसके साथ सहभागिता करने पर गर्व है। इस साल इसे प्राप्त करने वाली श्रीमति अंबिका सोनी पहली राजनीतिक नेता और पहली महिला भी हैं। उद्योग को उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया है, क्योंकि उन्होंने वास्तव में एक बदलावकारी भूमिका अदा की है।

 

Tags: ambika soni

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD