Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

हिमाचल में कोई राजनीतिक संकट नहीं : अंबिका सोनी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Apr 2016

Last updated on: Apr 02, 2016, 00:00 IST

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अंबिका सोनी ने हिमाचल प्रदेश में किसी तरह के राजनीतिक संकट की बात शनिवार को खारिज कर दी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव सोनी का बयान, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ राष्ट्रीय राजधानी में बंद कमरे में हुई उनकी एक बैठक के बाद आया है।यह बैठक कांग्रेस शासित हिमाचल प्रदेश में भी उत्तराखंड जैसे राजनीतिक हालात पैदा होने की किसी संभावना का आकलन करने के लिए आयोजित की गई थी। सोनी ने राज्य समन्वयन समिति की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, "हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का भाजपा का प्रयास कभी सफल नहीं होगा।"सोनी ने कहा कि उत्तरखंड में जो कुछ हुआ वह लोकतंत्र पर हमला था। उन्होंने हालांकि स्पष्ट किया कि हिमाचल में कांग्रेस में किसी तरह का कोई संकट नहीं है।

उत्तराखंड संकट के लिए भाजपा पर तीखा हमला करते हुए सोनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भारतीय जनता पार्टी के गैर लोकतांत्रिक रवैए के खिलाफ पूरे राज्य में विकास खंड स्तर पर विरोध प्रदर्शन आयोजित करेगी।वीरभद्र सिंह के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जारी जांच के संबंध में सोनी ने कहा, "यह मामला न्यायाधीन है, क्योंकि 2011 से जांच चल रही है और हम इसका सामना कर रहे हैं और कोई कानून से भाग नहीं रहा है।"कांग्रेस महासचिव ने कहा कि उन्होंने पार्टी नेताओं की राय जानने के लिए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की समन्वयन समिति की बैठक बुलाई थी। बैठक में जिन अन्य लोगों ने हिस्सा लिया, उनमें कैबिनेट मंत्री विद्या स्टोक्स, कौल सिंह, जी.एस. बाली, सुजान सिंह पठानिया और मुकेश अग्निहोत्री के अलावा राज्यसभा सदस्य विप्लव ठाकुर और पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष सुखविंदर सुखू शामिल थे।विधानसभा में 31 मार्च को 2016-17 का बजट पारित होने के बाद विपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि विपक्ष द्वारा पेश किए गए कटौती प्रस्ताव न तो वापस लिए गए और न खारिज ही किए गए।

उन्होंने शिमला में संवाददाताओं से कहा, "तकनीकी रूप से सरकार गिर गई है, क्योंकि इसके पास बहुमत नहीं रह गया है और इसलिए उसे सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।"दो बार मुख्यमंत्री रह चुके धूमल ने यह भी कहा कि कांग्रेस विधायक मुख्यमंत्री से नाखुश हैं और वे उनके संपर्क में हैं, तथा हिमाचल प्रदेश में उत्तराखंड जैसे हालात दोहराए जाने से इंकार नहीं किया जा सकता।कांग्रेस विधायक दल ने इस सप्ताह शिमला में आयोजित एक बैठक में वीरभद्र के प्रति एकजुटता जाहिर की थी और उनके नेतृत्व में भरोसा जताया था।कांग्रेस के 32 विधायकों के अलावा कांग्रेस सरकार को समर्थन दे रहे चार निर्दलीय विधायक भी बैठक में उपस्थित थे।वीरभद्र ने कहा है कि भाजपा की राजनीतिक तिकड़मबाजी के बावजूद उनकी सरकार स्थिर है।

 

Tags: AMBIKA SONI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD