Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हिमाचल सरकार को अस्थिर करने के प्रयास नहीं होंगे सफलः अंबिका सोनी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 02 Apr 2016

Last updated on: Apr 02, 2016, 00:00 IST

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की महासचिव एवं हिमाचल कांग्रेस की प्रभारी श्रीमती अंबिका सोनी ने आज नई दिल्ली में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की एक्सटेंडिड समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता की।मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष श्री सुखविन्द्र सिंह ठाकुर, अखिल भारतीय कांग्रेस समिति सचिव श्री राजाराम पाल, श्रीमती आशा कुमारी एवं श्री राकेश कालिया, प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्यों श्रीमती विद्या स्टोक्स, श्री कौल सिंह ठाकुर, श्री जी.एस. बाली, श्री सुजान सिंह पठानिया, श्री मुकेश अग्निहोत्री, सांसद श्रीमती विप्लव ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस समिति महासचिव श्री हरभजन सिंह भज्जी तथा मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार श्री रंगीला राम राव बैठक में उपस्थित थे।

बैठक के उपरान्त पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए श्रीमती अंबिका सोनी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के भारतीय जनता पार्टी के प्रयास कभी सफल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल कांग्रेस में किसी प्रकार का संकट नहीं है और उत्तराखण्ड में जो कुछ हुआ, वह लोकतन्त्र पर प्रहार है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भारतीय जनता पार्टी की अलोकतान्त्रिक कार्यप्रणाली के विरूद्ध खण्ड स्तर तक विरोध करेगी।मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह के विरूद्ध सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय की जांच को लेकर श्रीमती अंबिका सोनी ने कहा कि यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है जिस पर वर्ष 2011 से जांच चल रही है। हम इसका सामना करंगे और कोई भी कानून से भाग नहीं रहा है।श्रीमती सोनी ने कहा कि आज उन्होंने सभी पार्टी नेताओं के विचार जानने के लिये हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की विस्तारित समन्वय समिति की बैठक बुलाई थी।

 

Tags: Ambika Soni

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD