Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कांग्रेस ने नशों व अकालियों के खिलाफ जंग छेडऩे का ऐलान किया

नशों से पंजाब की नस्ल को बर्बाद करने वाले मजीठिया को मिलेगी जेल , रैली में 50 हजार से अधिक लोगों के विशाल एकत्र ने लिया हिस्सा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बाबा बकाला (अमृतसर) , 18 Aug 2016

Last updated on: Aug 18, 2016, 00:00 IST

पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने नशों व अकालियों के खिलाफ जंग छेडऩे का ऐलान किया है और सर्वसम्मति से पंजाब को बेहद तबाह व बर्बाद करने वाली अकाली-भाजपा को उखाड़ फैंकने का फैसला लिया है। जिन भावनाओं का प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने यह कहते हुए प्रगटावा किया कि वह प्रत्येक पंजाबी के चेहरे पर खुशी देखना चाहते हैं।पार्टी नेताओं ने एक आवाज में राज्य में नशों का जहर फैलाने व एक पूरी पीढ़ी को बर्बाद करने के लिए राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को जिम्मेदार ठहराया, जिसे जेल भेज देना चाहिए। इस अवसर पर नेतृत्व करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने वायदा किया कि राज्य में कांगे्रस पार्टी की सरकार बनने पर वह पंजाब की एक सारी पीढ़ी को तबाह व बर्बाद करने के लिए जिम्मेदार मजीठिया को सबक सिखाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी एक पीढ़ी पहले ही खत्म हो चुकी है, हमें अब अगली पीढ़ी को बचाना है।इस दौरान 50 हजार से अधिक लोगों की उपस्थिति वाली सबसे बड़ी सियासी कांफ्रैंस को संबोधित करते हुए पंजाब कांगे्रस प्रधान ने अपने वायदे को दोहराया कि वह चार सप्ताह के भीतर पंजाब से नशों की समस्या का खात्मा कर देंगे। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य के लिए वह काबिल अफसरों की एक विशेष टीम बनाएंगे और उनको भरोसा है कि आरोपियों को चार सप्ताह से पहले जेल भेज दिया जाएगा।पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बादलों व मजीठिया ने न सिर्फ राज्य को नशों की तरफ धकेला है, बल्कि इन्होंने पंजाब को आॢथक स्तर पर भी तबाह कर दिया है और राज्य के सिर 1.25 लाख करोड़ रुपए का कर्ज चढ़ा दिया है। जबकि बादलों ने अपनी जायदाद बढ़ाने की फुलटाईम नौकरी की है। चाहे होटल हों, या फिर ट्रांसपोर्ट, केबल, रेत खनन, शराब का व्यापार या फिर अन्य फायदा कमाने वाला बिजनेस, इन्होंने हर किसी पर कब्जा जमा रखा है।

कैप्टन अमरेन्द्र ने खुलासा किया कि इन व्यक्तिगत व विशेष हितों के चलते ही मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पंजाब के हितों के साथ एस.वाई.एल या चंडीगढ़ के मुद्दे पर समझौता कर रहे हैं। बादल द्वारा पंजाब विधानसभा में सर्वसम्मति से पास एस.वाई.एल बिल राज्यपाल के पास भेजने के लिए जानबूझकर की गई देरी के चलते ही हरियाणा को सुप्रीम कोर्ट जाने हेतु चार अहम दिन मिल गए। बादल ने अपने मित्र व तत्कालीन हरियाणा के मुख्यमंत्री देवी लाल को खुश करने हेतु 1978 में भी यही किया था।पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने लोगों को बादलों की साजिशों के खिलाफ सावधान किया, जो धाॢमक आधार पर लोगों को बांटकर पंजाब की शांति बिगाडऩा चाहते हैं। उन्होंने कहा कि संत रणजीत सिंह ढंडरियांवाले पर हुए हमले के बाद आर.एस.एस. नेता पर हुआ हमला व इससे पहले बेअदबी की घटनाएं, सभी का उद्देश्य लोगों को बांटना था, क्योंकि बादल को यह सब उनके हित में लगता है। उन्होंने बादल को अपने विशेष हितों की खातिर ऐसी गंदी व खतरनाक सियासत खेलने विरूद्ध चेतावनी दी।कैप्टन अमरेन्द्र ने लोगों को आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब में किए जा रहे गुमराहपूर्ण वायदों के विरूद्ध भी सावधान किया। उन्होंने कहा कि आप की पंजाब में तेजी से गिरावट हो रही है और इनके पास लोगों में जाने के लिए कोई भी नेता, सोच या कार्यक्रम नहीं है। उन्होंने गत दिवस आप के नेशनल काउंङ्क्षसल मैंबर पवित्र सिंह द्वारा लगाए आरोपों का भी जिक्र किया कि उनको पार्टी टिकट के लिए 50 लाख रुपए देने को कहा गया था, जबकि असली रेट 2.5 करोड़ रुपए है। उन्होंने सवाल किया, क्या आप टिकटें बेचने वाले लोगों से साफ सुथरी सरकार की उम्मीद कर सकते हो?

रैली को संबोधित करते हुए ए.आई.सी.सी. सचिव इंचार्ज पंजाब मामले श्रीमति आशा कुमारी ने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार ने पंजाब के हालातों को पूरी तरह से बिगाड़ रखा है। पंजाब व इसके लोगों के हित में इस सरकार को उखाड़ फैंके और कांगे्रस को वापिस लाएं। क्योंकि सिर्फ कांग्रेस ही राज्य को इन बुरे हालातों से निकाल सकती है।इस अवसर पर संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रचार समिति की चेयरपर्सन अंबिका सोनी ने कहा कि सभी को कैप्टन अमरेन्द्र के हाथ मजबूत करने चाहिएं, ताकि पंजाब को वापिस सत्ता में लाया जा सके। उन्होंने कांगे्रस पार्टी द्वारा आज किए गए विशाल शक्ति प्रदर्शन पर संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने लोगों को आप के विरूद्ध सावधान करते हुए कहा कि ये पंजाब को बर्बाद कर देंगे।अकालियों के खिलाफ बरसते हुए पूर्व मुख्यमंत्री बीबी राजिंदर कौर भट्टल ने राज्य से संबंधित गंभीर मुद्दों पर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की चुप्पी पर सवाल किए। उन्होंने लोगों से इस बार चुनावों के वक्त सावधानी से वोट देने की अपील की, ताकि पंजाब को और अराजकता की तरफ बढऩे से रोका जा सके। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल पर भी चुटकी ली कि वह बी.एस.एफ जवानों को राखी बांध रही थीं, तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चंडीगढ़ के लिए स्वतंत्र प्रशासक नियुक्त करके उन्हें राखी का तोहफा दे दिया।पूर्व प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने वायदा किया कि वह सुनिश्चित करेंगे कि बिक्रम मजीठिया को कांगे्रस की सरकार बनने के बाद जेल भेजा जाए। यदि मजीठिया को जेल न भेजा गया, तो वह सभी पार्टी पोस्टों से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने यह भी वायदा किया कि कांगे्रस पार्टी किसान हितैषी मैनिफैस्टो लेकर आएगी, जिस पर काम जारी है।इस अवसर पर अन्यों के अलावा, ए.आई.सी.सी. सचिव हरीश चौधरी, ममता दत्ता, मनप्रीत बादल, ओ.पी. सोनी, तृप्त राङ्क्षजदर सिंह बाजवा, सुखङ्क्षजदर रंधावा, सुख सरकारिया, नवतेज चीमा, हरप्रताप सिंह अजनाला, परङ्क्षमदर सिंह ङ्क्षपकी, लाली मजीठिया, गुरजीत ओजला, जसबीर सिंह ङ्क्षडपा, जिन्होंने रैली का आयोजन किया था, रणजीत सिंह छज्जलवाड़ी, सुखपाल भुल्लर भी मौजूद रहे।

 

 

Tags: Amarinder Singh , AMBIKA SONI , Rajinder Kaur Bhattal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD