डी.एस.पी. देहरा बी.डी. भाटिया ने पुलिस टीम के साथ जंगल की खाक छान दी
Web Admin
5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)
धर्मशाला , 02 Jan 2013
Last updated on: Jan 02, 2013, 00:00 IST
ज्वालामुखी के कालीधार के जंगल में मिले महिला व पुरुष के शव की शिनाख्त डीएसपी देहरा बीडी भाटिया ने पुलिस टीम के साथ की तथा साक्ष्य जुटाने के लिए जंगल की खाक छान दी, ताकि इस अनसुलझे केस में जान फूंकी जा सके। डीएसपी देहरा बीडी भाटिया के अनुसार दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कालेज भेजा गया है, जबकि फोरेंसिक लैब विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम घटनास्थल का जायजा करके गई है। दोनों ही जगह से रिपोर्ट मिलने के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी। वहीं पुलिस सूत्रों से पता चला है कि यह घटना लगभग दो या तीन माह पहले की लग रही है। दोनों की उम्र भी 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। लड़की ने हरा सफेद रंग की कमीज जिसमें काली डिजाइन तथा सलेक्स सफेद रंग की पहनी है। उसके पास से काला पर्स भी मिला बताया गया है। लड़के की शर्ट ब्लैक है तथा ब्राउन कलर की धारियां है तथा उसने जीन पहनी हुई है। दोनों के ही पांव में जूते नहीं थे, जिससे लगता है कि किसी प्रसाद वाले की दुकान में उन्होंने जूते उतारे होंगे और हो सकता है कि सामान भी वहीं पर हो। उसके बाद वे मां ज्वालाजी के दर्शन करके यहां बाबा भैरो जी के मंदिर में आए हों, ऐसे कई कयास लगाए जा रहे हैं, परंतु पुलिस अपना काम बेहतर तरीके से कर रही है। शवों के फोटो करवाकर शीघ्र ही समाचारपत्रों में जारी किए जाएंगे, ताकि शवों की शिनाख्त हो सके