शीतकालीन राजधानी धर्मशाला में नई सरकार के पहले विधानसभा सत्र के लिए 16 रेस्ट हाउस बुक
Web Admin
5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)
धर्मशाला , 02 Jan 2013
Last updated on: Jan 02, 2013, 00:00 IST
शीतकालीन राजधानी धर्मशाला में नई सरकार के पहले विधानसभा सत्र के लिए 16 रेस्ट हाउस बुक हो गए हैं। आठ से 11 जनवरी, 2013 तक चलने वाले सत्र के दौरान जिला कांगड़ा के विभिन्न विभागों के 16 विश्राम गृहों में अधिकारी व वीआईपी लोग रहेंगे। जिला उपायुक्त ने तमाम ऐसे विश्राम गृहों को अपने अधिकार क्षेत्र में लेते हुए इनकी सूची जारी कर दी है। आठ से 11 जनवरी तक इन सभी विश्राम गृहों में विधानसभा सत्र को आयोजित करवाने में अहम भूमिका निभाने वाले अफसर-कर्मचारी व कार्यवाही देखने के लिए पहुंचने वाले वीआईपी लोग रहेंगे। नई सरकार का यह पहला विधानसभा सत्र है, इस लिहाज से अति विशिष्ट लोगों के यहां पहुंचने के आसार हैं। जारी सूची में धर्मशाला क्षेत्र के आधा दर्जन, पालमपुर क्षेत्र के भी आधा दर्जन, कांगड़ा के दो और नगरोटा व शाहपुर का एक-एक रेस्ट हाउस बुक हो चुका है। पालमपुर के बुक रेस्ट हाउस में आईपीएच, कृषि विवि, पीडब्ल्यूडी, विद्युत विभाग के बसेरे शामिल हैं।