Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रदेश में बड़े डोमेस्टिक जहाजों को उतारने के लिए एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया ने हवाई अड्डों के रन-वे बढ़ाने का फैसला लिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

शिमला, , 01 Jan 2013

Last updated on: Jan 01, 2013, 00:00 IST

प्रदेश में बड़े डोमेस्टिक जहाजों को उतारने के लिए एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया ने हवाई अड्डों के रन-वे बढ़ाने का फैसला लिया है। इनमें से सबसे पहले भुंतर हवाई अड्डे के रन-वे को बढ़ाया जाना है। इसके बाद गगल तथा जुब्बलहट्टी हवाई अड्डे में इसे अमलीजामा पहनाया जाएगा। हालांकि राज्य के उक्त तीनों हवाई अड्डों में पसरे सन्नाटे को दूर करने के लिए किसी भी तरह की हलचल नहीं हो पाई है, लेकिन एयर इंडिया ने यह संकेत जरूर दे डाले हैं कि उक्त एयरपोर्ट्स के रन-वे के विस्तारीकरण के बाद वे जरूर अपने तीन नए डोमेस्टिक बड़े जहाजों को यहां उतारने का एक प्रयास करेगी। अथारिटी के सूत्रों के मुताबिक 60 से 70 सीटर इन विमानों के यहां उतारने के लिए एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया ने अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। वर्तमान समय में जहां गगल हवाई अड्डे का रन-वे करीब 4500 मीटर है, वहीं जल्द ही इसमें पांच सौ मीटर का और इजाफा किया जा सकता है। दूसरी तरफ भुंतर हवाई अड्डे के एक हजार 52 मीटर रन-वे को भी बढ़ाया जाने का प्रोपोजल एयरपोर्ट अथारिटी ने तैयार किया है। हवाई अड्डों के इस विस्तारीकरण के लिए अथारिटी के संबंधित अधिकारियों ने इनका नया प्रारूप तैयार करना शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक आने वाले समय में हिमाचल के इन हवाई अड्डों में बड़े जहाज आसानी से उतर सकें और बड़ी एयरलाइंस कंपनियों को इस ओर आकर्षित करने के लिए अथारिटी ने भुंतर, गगल तथा जुब्बलहट्टी एयर पोर्ट्स के रन-वे का नया प्रारूप तैयार करना भी शुरू कर दिया है। उधर, इस मसले पर गगल एयरपोर्ट के अधिकारी यह कह रहे हैं कि यह योजना एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया की है और इस मसले पर निर्देशों के मुताबिक ही वह कार्य कर रहे हैं। बहरहाल प्रदेश के हवाई अड्डों पर पसरे सन्नाटे को दूर करने के लिए अथारिटी ने भी अपनी तरफ से कवायद छेड़ दी है और आने वाले समय में हिमाचल के एयरपोर्ट्स पर बड़े डोमेस्टिक जहाज उतारने के लिए रन-वे के विस्तारीकरण योजना को अमलीजामा पहनाने का फैसला लिया है। उधर, एयरपोर्ट अथारिटी भुंतर के सतीश कुमार ने कहा कि एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया ने 500 मीटर रन-वे को बढ़ाने का प्रोपोजल तैयार कर लिया है।

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD