Tuesday, 28 July 2026

 

 

खास खबरें गुरमीत सिंह खुड्डियां ने मत्स्य पालन विभाग में पांच उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के बरनाला आगमन पर भारतीय जनता पार्टी की विशाल रैली का आयोजन पंजाब कांग्रेस के सांसदों ने बरनाला में दलित सफाई कर्मचारियों पर पुलिस ज्यादती की जांच के लिए एनसीएससी से की अपील बार-बार कोशिश करने के बावजूद, विपक्ष भगवंत मान सरकार के खिलाफ एक भी असली मुद्दा ढूंढने में नाकाम रहा: बलतेज पन्नू बरिंदर कुमार गोयल ने खंट मानपुर में लगभग 57.01 करोड़ रूपये की सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन राज्य स्तरीय जनजातीय उत्सव–2026 के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां तेज भारत बनाम जिम्बाब्वे: अभिषेक शर्मा का गेंद से कमाल, नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि अर्धउष्ट्रासन अपनाएं, पीठ-गर्दन को मजबूत बनाएं; बेहतर रक्त संचार के साथ मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ कारगिल युद्ध: बर्फीली चोटियों पर भारतीय वीरों ने लिखा था विजय का इतिहास कारगिल युद्ध: ऑपरेशन ‘सफेद सागर’ की मदद से पाकिस्तान को किया था परास्त मेरे पास शतक बनाने का मौका था, लेकिन टीम को प्राथमिकता देना जरूरी: ईशान किशन पिछले दो मैच हमारे लिए बहुत अच्छे रहे, यह सीरीज जीत हमारे लिए राहत की बात : तिलक वर्मा पीएम मोदी और अमित शाह पर दोष मढ़ना राहुल गांधी का काम, वे कभी सत्ता में नहीं आएंगे: रामदास आठवले कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने बताया क्यों नहीं लड़ेंगे 2028 का विधानसभा चुनाव इंजेक्शन की जगह मुंह से दवा भी उतनी ही असरदार, गंभीर निमोनिया वाले बच्चों के इलाज पर रिसर्च हमारे राज में 100 से ज्यादा नकल माफिया जेल भेजे गए, कांग्रेस सरकार में नहीं होती थी कार्रवाई: पुष्कर सिंह धामी बहन ने खींची तस्वीरें और खुल गया बॉलीवुड का रास्ता, जानें कृति सेनन से जुड़ा दिलचस्प किस्सा अमजद खान ने 'शोले' में गब्बर की भूमिका में डाली जान, जीवंत अभिनय से बनाई अलग पहचान कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: कौन हैं ऋषिकांत सिंह चनंबम? वेटलिफ्टिंग में देश को दिलाया रजत पदक असदुद्दीन ओवैसी ने उठाई युवा प्रधानमंत्री की मांग, भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने दी प्रतिक्रिया संगीत की टीचर बनना चाहती थीं के. एस. चित्रा, किस्मत ने बना दिया सुरों की मलिका

 

असदुद्दीन ओवैसी ने उठाई युवा प्रधानमंत्री की मांग, भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

Asaduddin Owaisi, All India Majlis e Ittehadul Muslimeen, AIMIM, Hyderabad, Telangana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Jul 2026

Last updated on: Jul 28, 2026, 18:13 IST

प्रधानमंत्री पद को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि देश का प्रधानमंत्री युवा होना चाहिए। उनके इस बयान पर रविवार को अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं ने प्रतिक्रिया दी।नेताओं ने कहा कि भारत में प्रधानमंत्री का फैसला उम्र नहीं, बल्कि जनता करती है। 

शनिवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, "भारत की 50 प्रतिशत आबादी 25 साल से कम उम्र की है। हमारी कोशिश होगी कि आने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी युवाओं को उम्मीदवार बनाए, ताकि वे आपकी आवाज बेखौफ होकर उठा सकें।"

उन्होंने आगे कहा, "हमारी कोशिश होगी कि 2029 के चुनाव में भारत का प्रधानमंत्री 80 साल का व्यक्ति नहीं, बल्कि 40 या 45 साल का युवा बने। यही हमारा प्रयास रहेगा।" ओवैसी के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा, "मुझे समझ नहीं आता कि उन्हें उम्र की इतनी चिंता क्यों है। 

अमेरिका के राष्ट्रपति की उम्र 80 साल से ज्यादा है और वह आज भी दुनिया की राजनीति में अहम भूमिका निभा रहे हैं। मुझे लगता है कि ओवैसी एक माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। वह हमेशा मुस्लिमों और तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं।"

उन्होंने आईएएनएस से कहा, "हमें गर्व है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है।" भाजपा नेता आरपी सिंह ने ओवैसी और अन्य विपक्षी नेताओं पर आरोप लगाया कि वे "युवाओं के कंधों पर बंदूक रखकर राजनीति करना चाहते हैं।"

उन्होंने कहा, "जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी देश के छात्रों और युवाओं की चिंता करते हैं, वैसा अब तक किसी भी प्रधानमंत्री ने नहीं किया।" कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां 80 साल का व्यक्ति भी चुनाव लड़ सकता है और युवा भी। 

उन्होंने आईएएनएस से कहा, "लोकतंत्र में जीतने वाली पार्टी अपना नेता चुनती है। वे जिसे चाहें, उसे चुन सकते हैं। यही लोकतंत्र की खूबसूरती है। आखिरकार प्रधानमंत्री कौन बनेगा, इसका फैसला कोई राजनीतिक दल नहीं, बल्कि देश की जनता करती है।"

कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी राय रखने का अधिकार है। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को दूरदर्शी नेता बताते हुए कहा कि वह देश निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। लोगों की अपनी-अपनी राय हो सकती है, लेकिन हमारा संघर्ष और हमारा रास्ता अलग है।

 

Tags: Asaduddin Owaisi , All India Majlis e Ittehadul Muslimeen , AIMIM , Hyderabad , Telangana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD