Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें निर्मला सीतारमण ने जवाबदेह टैक्स व्यवस्था के लिए 5आर की रूपरेखा तैयार की बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज ने द्रौपदी मुर्मु को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया द्रौपदी मुर्मु ने भारत-रोमानिया व्‍यापार मंच को संबोधित किया सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया फैसला सीडब्ल्यूजी 2026 की रोमांचक शुरुआत, भारतीय बॉल्स टीम का मुकाबला रोमांचक रहा : डॉ. मनसुख मांडविया मुझे लगता है मुझे काफी कम उम्र में बहुत कुछ झेलना पड़ा : मयंक यादव जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड बेहतर रक्त संचार और एकाग्रता के लिए रोज करें सर्वांगासन मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी आदित्यनाथ पंकज त्रिपाठी ने 'क्रिमिनल जस्टिस 4' और 'मैं अटल हूं' को लेकर खोले राज, बोले- 'किरदार को समझना जरूरी है' नीट पेपर लीक के विरोध में अधिकांश स्कूल-कॉलेज रहे बंद, हैदराबाद में छात्रों का प्रदर्शन राम संपत : जिंगल लिखने से करियर की शुरुआत, ऐसे बने बॉलीवुड के हिट म्यूजिक डायरेक्टर 'सरकार छात्रों को डराना-धमकाना और मारना बंद करे', पेपर लीक प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला संसद चलो मार्च हिंसा : एनआईए जांच की मांग पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार सीएम भूपेंद्र पटेल ने भारी बारिश से प्रभावित बोपल इलाके में राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश छात्रों के समर्थन में उतरीं सौंदर्या रजनीकांत, कहा- 'उनकी आवाज सम्मान के साथ सुनी जानी चाहिए' जयपुर में नीट परीक्षा लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन राज कुंद्रा पर्दे पर लाएंगे पंजाब की अनकही कहानियां, बोले-यहां कई दमदार किस्से अभी बाकी हैं सीएम भूपेंद्र पटेल ने बाढ़ प्रभावित अहमदाबाद का किया दौरा डीके शिवकुमार ने सीईओ को कर्नाटक के विकास के भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया राहुल गांधी ने घायल छात्र को पेशकर लगाया आरोप, छात्रों पर पेलेट गन चलाकर सच छिपा रही सरकार

 

तेलंगाना सरकार शहरी क्षेत्रों के प्रमुख इलाकों में इंदिराम्मा आवासों के लिए सरकारी जमीनों का उपयोग करेगी

A Revanth Reddy, Revanth Reddy, Chief Minister of Telangana, Indian National Congress, Congress, Telangana, Hyderabad
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 24 Jul 2026

Last updated on: Jul 25, 2026, 13:31 IST

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे विभिन्न सरकारी विभागों के स्वामित्व वाली अप्रयुक्त जमीनों का उपयोग शहरी क्षेत्रों के केंद्र में इंदिराम्मा आवासों के निर्माण के लिए करें। इंदिराम्मा शहरी आवास योजना के कार्यान्वयन की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने सरकारी जमीनों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आउटर रिंग रोड (ओआरआर) सीमा के भीतर विभिन्न सरकारी विभागों के स्वामित्व वाली अप्रयुक्त जमीनों की पहचान करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को कई विधानसभा क्षेत्रों में चिन्हित आवास स्थलों का विवरण दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अनुसार, बैठक में इंदिराम्मा आवास योजना के लिए पुलिस, राजस्व और परिवहन विभागों के स्वामित्व वाली जमीनों का उपयोग करने का निर्णय लिया गया।

इन विभागों को अन्य स्थानों पर वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में जमीन दी जाएगी। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि आवासीय क्षेत्रों से दूर इंदिराम्मा आवासों के निर्माण से निवासियों के रोजगार और आजीविका के अवसरों में कठिनाई आ सकती है। मुख्यमंत्री ने बताया कि गरीबों के लिए निर्मित ये आवास अनुपयोगी पड़े रहते हैं। उन्होंने आवासीय क्षेत्रों के भीतर कार्यस्थलों के पास आवासों के निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया ताकि गरीबों की आजीविका छिन न जाए।

राज्य सरकार ने पहले ही सीयूआरई क्षेत्र के अंतर्गत कई निर्वाचन क्षेत्रों में गरीबों के लिए इंदिराम्मा आवासों के निर्माण की योजना की घोषणा कर दी है। प्रत्येक फ्लैट का कुल क्षेत्रफल लगभग 528 वर्ग फुट और कारपेट एरिया 400 वर्ग फुट होगा। निर्माण लागत लगभग 11 लाख रुपए है, जबकि सरकार ने 5 लाख रुपए की सब्सिडी देने की घोषणा की है। लाभार्थी को शेष 6 लाख रुपए का भुगतान करना होगा। जमीन की पूरी लागत सरकार वहन कर रही है।

पहले चरण में, 17 निर्वाचन क्षेत्रों में 7,680 फ्लैटों के निर्माण और वितरण की योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पहले चरण में, राजेंद्रनगर, महेश्वरम, सेरिलिंगमपल्ली, इब्राहिमपटनम, मल्काजगिरी, नामपल्ली, खैरताबाद, जुबली हिल्स, कारवां, बहादुरपुरा, अंबरपेट, कुकटपल्ली, मेडचल, कुथबुल्लापुर, सनथनगर, सिकंदराबाद छावनी और मलकपेट में 'इंदिरम्मा' घर बनाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इन विधानसभा क्षेत्रों में अप्रयुक्त सरकारी भूमि की पहचान करने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस समीक्षा बैठक में मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी और पोन्नम प्रभाकर, सड़क और भवन (आर एंड बी) विभाग के विशेष मुख्य सचिव विकास राज, डीजीपी सीवी आनंद, सीएम के प्रधान सचिव एन. श्रीधर और वी. शेषाद्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

 

Tags: A Revanth Reddy , Revanth Reddy , Chief Minister of Telangana , Indian National Congress , Congress , Telangana , Hyderabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD