Tuesday, 28 July 2026

 

 

खास खबरें देवशयनी एकादशी 2026: सीएम योगी सहित कई राज्य के मुख्यमंत्रियों ने लोगों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की जालौन के पिछड़ेपन के जिम्मेदार अब घड़ियाली आंसू बहाकर युवाओं को गुमराह कर रहे: सीएम योगी मुजफ्फरपुर में नदी में नहाने गए तीन किशोरों की डूबने से मौत, एक ने तैरकर बचाई जान भारत को औषध निर्माण में आत्मनिर्भर बनाने में एमएसएमई सेक्टर की होगी बड़ी भूमिका : जेपी नड्डा यूटीटी सीजन 7: मानुष और हर्सी का दमदार प्रदर्शन, कोलकाता थंडरब्लेड्स को मात देकर फाइनल में यू मुंबा महानदी ऑफशोर बेसिन में पहले अप्रेजल वेल की ड्रिलिंग शुरू, ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में नया अध्याय: हरदीप पुरी 25 साल से ज्यादा समय से लंबित कर्मचारियों की शिकायतें सुलझाई गईं : मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह 'पंजाब के शिक्षा मंत्री कब देंगे इस्तीफा?', कॉकरोच जनता पार्टी से श्वेता तिवारी ने पूछे सवाल उपराष्ट्रपति ने राज्यसभा के नए चुने गए सदस्यों के लिए ओरिएंटेशन-कम-ट्रेनिंग प्रोग्राम का उद्घाटन किया भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दर्ज की टी20 इतिहास में अपनी दूसरी बड़ी जीत चंडीगढ़ में MY Bharat स्वयंसेवकों ने विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम पर प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद में लिया भाग करमजीत सिंह रिंटू ने स्कूलों में छात्रों को फ्री स्कूल बैग और यूनिफॉर्म बांटे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा के नेतृत्व में जनकल्याण और विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाने का दिया भरोसा सरकारी स्कूलों को सभी तरह की आधुनिक सहुलते उपलब्ध करवाई: विधायक डॉ अजय गुप्ता हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र के गांवों में 'लोक मिलनी' कार्यक्रमों के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रगति की समीक्षा की गुलाब चंद कटारिया ने 'होला मोहल्ला' प्रदर्शनी का किया उद्घाटन पद्म भूषण तरलोचन सिंह प्रथम डॉ. रतन सिंह जग्गी स्मृति पुरस्कार से सम्मानित मुख्यमंत्री की डेयरी क्षेत्र के लिए पांच बड़ी घोषणाएं, महिला सशक्तीकरण को मिलेगा बढ़ावा निर्धारित समय सीमा में पूरी हों भवन एवं सड़क परियोजनाएं: रणबीर गंगवा संत महापुरुष समाज को सत्य, सेवा और राष्ट्रभक्ति की राह दिखाते हैं : नायब सिंह सैनी

 

यूटीटी सीजन 7: मानुष और हर्सी का दमदार प्रदर्शन, कोलकाता थंडरब्लेड्स को मात देकर फाइनल में यू मुंबा

Sports News, TableTennis, UTT Season 7, Ultimate Table Tennis
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पणजी (गोवा) , 25 Jul 2026

Last updated on: Jul 28, 2026, 13:20 IST

श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में शनिवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में, मौजूदा चैंपियन यू मुंबा टीटी ने एचवीआर कोलकाता थंडरब्लेड्स पर 8-3 से जीत दर्ज की। इसी के साथ मुंबा ने अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) सीजन 7 के फाइनल में अपनी जगह पक्की की। इस जीत में कप्तान मानुष शाह और अन्ना हर्सी ने अहम भूमिका निभाई। इस जोड़ी ने मिक्स्ड डबल्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए कोई गेम नहीं हारा और अब फाइनल में उनका मुकाबला लीग में अब तक अजेय रही टीम डेम्पो गोवा चैलेंजर्स से होगा।

शनिवार को पणजी के पास तलेइगाओ में इस जीत के साथ ही मौजूदा चैंपियन लगातार दूसरी बार यूटीटी फाइनल में पहुंच गए हैं, जहां उनका मुकाबला डेम्पो गोवा चैलेंजर्स से होगा। यह दो पूर्व चैंपियन टीमों के बीच की टक्कर होगी।हर्सी ने विमेंस सिंगल्स और मिक्स्ड डबल्स में कुल छह गेम खेले, जिनमें से पांच जीते, जबकि कप्तान मानुष का प्रदर्शन एकदम सटीक रहा और उन्होंने अपने दो मैचों में खेले गए सभी पांच गेम जीते। फाइनल मुकाबला गोवा और यू मुंबा के बीच टूर्नामेंट के शुरुआती मैच जैसा ही होगा।

कोलकाता ने अच्छी शुरुआत की। रोमानियाई खिलाड़ी एडुआर्ड आयोनेस्कु ने लिलियन बार्डेट को 11-9, 11-10, 8-11 से हराया। आयोनेस्कु ने शुरुआती दो गेम 11-9 और 11-10 से जीते, जिसके बाद बार्डेट ने एक गेम जीतकर थंडरब्लेड्स को शुरुआती 2-1 की बढ़त दिलाई।हालांकि, अन्ना हर्सी ने अय्हिका मुखर्जी पर 11-8, 11-5, 8-11 से जीत के साथ मौजूदा चैंपियन के लिए बराबरी हासिल कर ली। वेल्स खिलाड़ी हर्सी ने शुरुआती दो गेम जीते, जबकि अय्हिका ने तीसरा गेम अपने नाम किया, जिससे अहम मिक्स्ड डबल्स मुकाबले से पहले स्कोर 3-3 से बराबर हो गया।

इसके बाद यूं मुंबा ने पूरी तरह से पकड़ बना ली। मानुष शाह और हर्सी ने अंकुर भट्टाचार्य और अय्हिका को 11-7, 11-5, 11-2 से हराकर अपनी लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। उन्होंने आखिरी दो गेमों में सिर्फ 14 प्वाइंट्स गंवाए और अपनी टीम को 6-3 की निर्णायक बढ़त दिलाई।फाइनल में जगह पक्की करने के लिए सिर्फ दो और गेम की जरूरत थी, और मानुष ने अंकुर भट्टाचार्जी के खिलाफ शानदार कप्तानी प्रदर्शन किया। 

भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने 11-7 और 11-5 से जीत हासिल कर अपनी शाम को बिना किसी हार के पूरा किया।मानुष को 'इंडियन प्लेयर ऑफ द टाई' चुना गया, जबकि हर्सी ने 'मैच आईक्यू प्लेयर' और 'फॉरेन प्लेयर ऑफ द टाई' का अवॉर्ड जीता। बार्डेट ने 'बिस्लेरी शॉट ऑफ द टाई' का सम्मान जीतकर यू मुंबा के लिए अवॉर्ड्स की हैट्रिक पूरी की।

 

Tags: Sports News , TableTennis , UTT Season 7 , Ultimate Table Tennis

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD