Tuesday, 28 July 2026

 

 

खास खबरें पेपर लीक के दोषियों को पुरस्कृत करने वाले, पेपर लीक की जांच रुकवाने वाले मुख्यमंत्री हैं सुक्खू : जयराम ठाकुर पांच वर्षों में सीबीएसई स्कूल राज्य के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों में होंगे शामिल: सुखविन्द्र सिंह सुक्खू भारतीय सिनेमा की सदाबहार आइकन रेखा इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में होंगी गेस्ट ऑफ ऑनर देवशयनी आषाढ़ी एकादशी पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं देवशयनी एकादशी पर बाबा महाकाल का वैष्णव तिलक लगाकर अद्भुत शृंगार, चार महीने शिव करेंगे सृष्टि का संचालन अषाढ़ी एकादशी : सीएम फडणवीस और मुंबई की मेयर ने मंदिर में की पूजा-अर्चना, कई अन्य नेताओं ने दी शुभकामनाएं देहरादून में 'रन फॉर कारगिल हीरोज' मैराथन को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी, शहीदों को दी श्रद्धांजलि बरसात के मौसम में हल्का भोजन करना फायदेमंद, तला-भुना, मसालेदार खाने से बचें बाहरी दुनिया के शोर से पाएं मुक्ति, अपनाएं कर्णपीड़ासन और बढ़ाएं मानसिक एकाग्रता दोस्ती, मस्ती और गहराई का अनूठा संगम है 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' का संगीत: शंकर महादेवन 'द केरल स्टोरी' की सफलता के बाद बदली अदा शर्मा की किस्मत, बोलीं- 'अब मिल रहे हैं अच्छे किरदार' पटना में ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन, सीएम बोले- अब बेहतर इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा सम्राट सरकार के 100 दिन पूरे, सीएम बोले- 'जनता की सरकार, हम हैं आपके सेवक' यूएसआईएसपीएफ ने लॉन्च की 'वी द पीपल–250 वॉयसेज' कॉफी टेबल बुक कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत की रूपा, पिंकी ने टाईब्रेक में टोंगा को हराकर बाउल्स में लगातार तीसरी जीत दर्ज की फिल्म के लिए खुद पर बहुत काम करना पड़ा था : सानवी तलवार भारत का 'अनूठा रिकॉर्ड', टी20 में ऐसा करने वाला पहला देश बना देवशयनी एकादशी 2026: सीएम योगी सहित कई राज्य के मुख्यमंत्रियों ने लोगों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की जालौन के पिछड़ेपन के जिम्मेदार अब घड़ियाली आंसू बहाकर युवाओं को गुमराह कर रहे: सीएम योगी मुजफ्फरपुर में नदी में नहाने गए तीन किशोरों की डूबने से मौत, एक ने तैरकर बचाई जान भारत को औषध निर्माण में आत्मनिर्भर बनाने में एमएसएमई सेक्टर की होगी बड़ी भूमिका : जेपी नड्डा

 

भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दर्ज की टी20 इतिहास में अपनी दूसरी बड़ी जीत

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Ishan Kishan, Tilak Varma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हरारे , 25 Jul 2026

Last updated on: Jul 28, 2026, 13:16 IST

भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज का दूसरा मैच 90 रन के अंतर से अपने नाम किया। यह टीम इंडिया की इस देश के विरुद्ध टी20 इतिहास में दूसरा सबसे बड़ी जीत है। भारत ने 7 जुलाई 2024 को इसी मैदान पर जिम्बाब्वे के खिलाफ 100 रन से जीत हासिल की थी। उस मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे के सामने 235 रन का टारगेट रखा था, जिसके जवाब में मेजबान टीम 18.4 ओवरों में सिर्फ 134 रन पर सिमट गई।

भारतीय टीम 26 फरवरी 2026 को इस देश के खिलाफ चेन्नई में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप मैच को 72 रनों के अंतर से जीती थी। वहीं, 6 नवंबर 2022 को भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 71 रन से मुकाबला अपने नाम किया था। 17 जुलाई 2015 को टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के विरुद्ध मैच 54 रन से जीता था।यह टी20 क्रिकेट में जिम्बाब्वे की चौथी सबसे बड़ी हार है। इस देश को इतिहास की सबसे बड़ी शिकस्त टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मिली थी, जब वेस्टइंडीज ने उसे 107 रन से रौंदा था। 

वहीं, साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया ने इस टीम को हरारे में 100 रन से शिकस्त दी थी। इतने ही अंतर से भारतीय टीम साल 2024 में जिम्बाब्वे को मात दे चुकी है। साल 2011 में पाकिस्तान ने इस देश के खिलाफ 85 रन से जीत हासिल की थी।शनिवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए मुकाबले में भारत ने टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 219 रन बनाए। मेहमान टीम की तरफ से ईशान किशन ने सर्वाधिक 81 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा ने 60 रन की नाबाद पारी खेली।

इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 17.5 ओवरों में सिर्फ 129 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए ब्रायन बेनेट ने सर्वाधिक 32 रन बनाए, जबकि तादिवानाशे मारुमानी ने 24 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने 17 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि यश ठाकुर और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट निकाले।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Ishan Kishan , Tilak Varma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD