मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने जीरकपुर के वार्ड नंबर 8, 16 और 17 से श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए ले जाने वाली 91वीं, 92वीं और 93वीं बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का उद्देश्य प्रदेशवासियों को विभिन्न धार्मिक एवं ऐतिहासिक तीर्थ स्थलों के निःशुल्क दर्शन करवाना है।
उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत श्रद्धालुओं को तीर्थ स्थलों की यात्रा के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्हें तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए हर संभव सुविधा प्रदान कर रही है।इस अवसर पर वार्ड इंचार्जों के अलावा पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।