Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें रविंदर सिंह खेड़ा ने खरड़ के विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के लगाए आरोप नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में गुरुग्राम में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक संपन्न, 15 में से 13 मामलों का हुआ समाधान युवाओं के नाम पर कांग्रेस की राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण, उनके भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : नायब सिंह सैनी प्रदेश सरकार का उद्देश्य है प्रत्येक नागरिक को समय पर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना : श्याम सिंह राणा सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विदेश से एमबीबीएस करने वाले स्नातकों की इंटर्नशिप अवधि एक वर्ष करने के निर्देश दिए निर्मला सीतारमण ने जवाबदेह टैक्स व्यवस्था के लिए 5आर की रूपरेखा तैयार की बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज ने द्रौपदी मुर्मु को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया द्रौपदी मुर्मु ने भारत-रोमानिया व्‍यापार मंच को संबोधित किया सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया फैसला सीडब्ल्यूजी 2026 की रोमांचक शुरुआत, भारतीय बॉल्स टीम का मुकाबला रोमांचक रहा : डॉ. मनसुख मांडविया मुझे लगता है मुझे काफी कम उम्र में बहुत कुछ झेलना पड़ा : मयंक यादव जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड बेहतर रक्त संचार और एकाग्रता के लिए रोज करें सर्वांगासन मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी आदित्यनाथ पंकज त्रिपाठी ने 'क्रिमिनल जस्टिस 4' और 'मैं अटल हूं' को लेकर खोले राज, बोले- 'किरदार को समझना जरूरी है' नीट पेपर लीक के विरोध में अधिकांश स्कूल-कॉलेज रहे बंद, हैदराबाद में छात्रों का प्रदर्शन राम संपत : जिंगल लिखने से करियर की शुरुआत, ऐसे बने बॉलीवुड के हिट म्यूजिक डायरेक्टर 'सरकार छात्रों को डराना-धमकाना और मारना बंद करे', पेपर लीक प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला संसद चलो मार्च हिंसा : एनआईए जांच की मांग पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार सीएम भूपेंद्र पटेल ने भारी बारिश से प्रभावित बोपल इलाके में राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश छात्रों के समर्थन में उतरीं सौंदर्या रजनीकांत, कहा- 'उनकी आवाज सम्मान के साथ सुनी जानी चाहिए'

 

नीट पेपर लीक के विरोध में अधिकांश स्कूल-कॉलेज रहे बंद, हैदराबाद में छात्रों का प्रदर्शन

Protest, NEET, NEET Paper, NEET Paper Leak, NEET Exam, NEET Exam Leak, NEET UG, Hyderabad
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 24 Jul 2026

Last updated on: Jul 25, 2026, 13:47 IST

नीट पेपर लीक को लेकर नई दिल्ली में विरोध कर रहे छात्रों और युवाओं के साथ एकजुटता दिखाने के लिए वामपंथी छात्र संगठनों द्वारा बुलाए गए बंद के कारण शुक्रवार को तेलंगाना में ज्यादातर शिक्षण संस्थान बंद रहे। बंद के आह्वान को देखते हुए हैदराबाद और आसपास के जिलों के कई निजी स्कूलों और कॉलेजों ने एहतियातन अवकाश घोषित कर दिया।

वहीं, उस्मानिया विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को होने वाली अपनी सभी परीक्षाएं स्थगित कर दीं। वामपंथी छात्र संगठनों के संयुक्त मंच ने राज्यभर के शैक्षणिक संस्थानों के बंद का आह्वान किया था। छात्र संगठनों का आरोप है कि नई दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ पुलिस ने बर्बरता की। इसके विरोध में और नीट पेपर लीक सहित परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए यह बंद बुलाया गया।

इस बंद का समर्थन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन, नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया, प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स यूनियन, ऑल इंडिया फोरम फॉर डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स ब्लॉक और ऑल इंडिया प्रोग्रेसिव स्टूडेंट्स यूनियन सहित कई छात्र संगठनों ने किया।

बंद के तहत छात्र संगठनों ने हैदराबाद के नारायणगुडा से वाई जंक्शन तक रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, नीट पेपर लीक में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और परीक्षा प्रणाली में अधिक पारदर्शिता की मांग की। इधर, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के छात्र संगठन के आह्वान पर भी इंदिरा पार्क में सैकड़ों छात्र और युवा एकत्र हुए।

उन्होंने नई दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में केंद्र सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की। इस प्रदर्शन में बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव भी शामिल हुए। उन्होंने इससे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा था कि भारत के युवाओं की आवाज को बल प्रयोग से दबाया नहीं जा सकता।

 

Tags: Protest , NEET , NEET Paper , NEET Paper Leak , NEET Exam , NEET Exam Leak , NEET UG , Hyderabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD