Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें रविंदर सिंह खेड़ा ने खरड़ के विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के लगाए आरोप नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में गुरुग्राम में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक संपन्न, 15 में से 13 मामलों का हुआ समाधान युवाओं के नाम पर कांग्रेस की राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण, उनके भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : नायब सिंह सैनी प्रदेश सरकार का उद्देश्य है प्रत्येक नागरिक को समय पर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना : श्याम सिंह राणा सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विदेश से एमबीबीएस करने वाले स्नातकों की इंटर्नशिप अवधि एक वर्ष करने के निर्देश दिए निर्मला सीतारमण ने जवाबदेह टैक्स व्यवस्था के लिए 5आर की रूपरेखा तैयार की बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज ने द्रौपदी मुर्मु को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया द्रौपदी मुर्मु ने भारत-रोमानिया व्‍यापार मंच को संबोधित किया सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया फैसला सीडब्ल्यूजी 2026 की रोमांचक शुरुआत, भारतीय बॉल्स टीम का मुकाबला रोमांचक रहा : डॉ. मनसुख मांडविया मुझे लगता है मुझे काफी कम उम्र में बहुत कुछ झेलना पड़ा : मयंक यादव जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड बेहतर रक्त संचार और एकाग्रता के लिए रोज करें सर्वांगासन मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी आदित्यनाथ पंकज त्रिपाठी ने 'क्रिमिनल जस्टिस 4' और 'मैं अटल हूं' को लेकर खोले राज, बोले- 'किरदार को समझना जरूरी है' नीट पेपर लीक के विरोध में अधिकांश स्कूल-कॉलेज रहे बंद, हैदराबाद में छात्रों का प्रदर्शन राम संपत : जिंगल लिखने से करियर की शुरुआत, ऐसे बने बॉलीवुड के हिट म्यूजिक डायरेक्टर 'सरकार छात्रों को डराना-धमकाना और मारना बंद करे', पेपर लीक प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला संसद चलो मार्च हिंसा : एनआईए जांच की मांग पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार सीएम भूपेंद्र पटेल ने भारी बारिश से प्रभावित बोपल इलाके में राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश छात्रों के समर्थन में उतरीं सौंदर्या रजनीकांत, कहा- 'उनकी आवाज सम्मान के साथ सुनी जानी चाहिए'

 

राम संपत : जिंगल लिखने से करियर की शुरुआत, ऐसे बने बॉलीवुड के हिट म्यूजिक डायरेक्टर

Music, Ram Sampath, Mumbai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 24 Jul 2026

Last updated on: Jul 25, 2026, 13:47 IST

संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले राम संपत आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने बॉलीवुड को कई यादगार धुनें दी हैं, लेकिन उनकी सफलता की कहानी किसी फिल्मी सफर से कम नहीं है। एक समय था जब राम संपत विज्ञापनों के लिए छोटे-छोटे जिंगल तैयार किया करते थे और आज वही नाम हिंदी सिनेमा के बेहतरीन संगीतकारों में गिना जाता है।

राम संपत का जन्म 25 जुलाई, 1977 में मुंबई में हुआ था। उनके माता-पिता दोनों ही संगीत प्रेमी थे। बचपन से ही घर में संगीत का माहौल मिलने के कारण राम का झुकाव भी सुर और धुनों की दुनिया की तरफ बढ़ता गया। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के ओएलपीएस हाई स्कूल से की और इसके बाद पोदार कॉलेज से कॉमर्स में स्नातक की डिग्री हासिल की।

संगीत के प्रति जुनून ने उन्हें विज्ञापन की दुनिया तक पहुंचाया। फिल्मों में आने से पहले राम संपत ने कई बड़े ब्रांड्स के लिए जिंगल बनाए। टाटा डोकोमो, एयरटेल, थम्स अप, पेप्सी, टाइम्स ऑफ इंडिया, सर्फ एक्सेल और कई अन्य कंपनियों के विज्ञापनों में उनकी बनाई धुनें लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुईं। इसके बाद राम संपत ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा।

साल 2002 में आई फिल्म 'लेट्स टॉक' से उन्होंने बतौर संगीत निर्देशक अपना सफर शुरू किया। इसके बाद उन्होंने 'खाकी' और ‘फैमिली’ जैसी फिल्मों में संगीत दिया। हालांकि उन्हें असली पहचान साल 2011 में आई फिल्म ‘डेली बेली’ से मिली। इस फिल्म का संगीत युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हुआ और राम संपत का नाम बड़े संगीतकारों की सूची में शामिल हो गया।

आमिर खान की फिल्म ‘तलाश: द आंसर लाइज विदिन’ के संगीत ने उनके करियर को और ऊंचाई दी। फिल्म के गाने दर्शकों और संगीत समीक्षकों दोनों को पसंद आए। इसके बाद उन्होंने ‘फुकरे’ जैसी फिल्मों में भी शानदार संगीत दिया। फिल्म का गाना ‘अंबरसरिया’ आज भी लोगों की पसंदीदा सूची में शामिल है। इस गाने को उनकी पत्नी और मशहूर गायिका सोना मोहपात्रा ने आवाज दी थी।

राम संपत और सोना मोहपात्रा की जोड़ी संगीत की दुनिया में काफी चर्चित रही है। दोनों ने कई प्रोजेक्ट्स में साथ काम किया है और अपनी अलग शैली के लिए जाने जाते हैं। राम संपत की खासियत यह है कि वह भारतीय लोक संगीत को रॉक, पॉप, फंक और इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक के साथ मिलाकर कुछ नया तैयार करने में माहिर हैं।

फिल्मों के अलावा राम संपत ने टेलीविजन की दुनिया में भी अपनी छाप छोड़ी। साल 2009 में उन्होंने म्यूजिक रियलिटी शो ‘एमटीवी रॉक ऑन’ से टीवी पर कदम रखा। इसके बाद आमिर खान के चर्चित सामाजिक कार्यक्रम ‘सत्यमेव जयते’ के लिए उन्होंने थीम म्यूजिक और कई यादगार गाने तैयार किए।

 

Tags: Music , Ram Sampath , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD