Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विदेश से एमबीबीएस करने वाले स्नातकों की इंटर्नशिप अवधि एक वर्ष करने के निर्देश दिए निर्मला सीतारमण ने जवाबदेह टैक्स व्यवस्था के लिए 5आर की रूपरेखा तैयार की बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज ने द्रौपदी मुर्मु को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया द्रौपदी मुर्मु ने भारत-रोमानिया व्‍यापार मंच को संबोधित किया सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया फैसला सीडब्ल्यूजी 2026 की रोमांचक शुरुआत, भारतीय बॉल्स टीम का मुकाबला रोमांचक रहा : डॉ. मनसुख मांडविया मुझे लगता है मुझे काफी कम उम्र में बहुत कुछ झेलना पड़ा : मयंक यादव जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड बेहतर रक्त संचार और एकाग्रता के लिए रोज करें सर्वांगासन मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी आदित्यनाथ पंकज त्रिपाठी ने 'क्रिमिनल जस्टिस 4' और 'मैं अटल हूं' को लेकर खोले राज, बोले- 'किरदार को समझना जरूरी है' नीट पेपर लीक के विरोध में अधिकांश स्कूल-कॉलेज रहे बंद, हैदराबाद में छात्रों का प्रदर्शन राम संपत : जिंगल लिखने से करियर की शुरुआत, ऐसे बने बॉलीवुड के हिट म्यूजिक डायरेक्टर 'सरकार छात्रों को डराना-धमकाना और मारना बंद करे', पेपर लीक प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला संसद चलो मार्च हिंसा : एनआईए जांच की मांग पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार सीएम भूपेंद्र पटेल ने भारी बारिश से प्रभावित बोपल इलाके में राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश छात्रों के समर्थन में उतरीं सौंदर्या रजनीकांत, कहा- 'उनकी आवाज सम्मान के साथ सुनी जानी चाहिए' जयपुर में नीट परीक्षा लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन राज कुंद्रा पर्दे पर लाएंगे पंजाब की अनकही कहानियां, बोले-यहां कई दमदार किस्से अभी बाकी हैं सीएम भूपेंद्र पटेल ने बाढ़ प्रभावित अहमदाबाद का किया दौरा डीके शिवकुमार ने सीईओ को कर्नाटक के विकास के भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया

 

दूसरे दिन फिर बोह पहुंचे विधायक केवल सिंह पठानिया, आपदा प्रभावितों के बीच बांटी राहत सामग्री

शाहपुर के अंतिम गांव लाम में भी किया नुकसान का निरीक्षण

Kewal Singh Pathania, Himachal Pradesh, Himachal, Himachal Congress, Himachal News, Latest Himachal News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शाहपुर , 24 Jul 2026

Last updated on: Jul 25, 2026, 12:44 IST

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज बोह क्षेत्र में आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने अपनी ओर से 10 क्विंटल आटा-चावल, दालें, 80 महिला सूट, महिलाओं के घरेलू उपयोग का सामान, 25 शालें, 100 पैंट-कमीज तथा अन्य आवश्यक दैनिक उपयोग की सामग्री प्रभावित परिवारों को भेंट की।

इस अवसर पर एटीसी शाहपुर की प्रभारी एवं उपमुख्य सचेतक की धर्मपत्नी डॉ. सुनंदा पठानिया भी उपस्थित रहीं। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बोह में बनाए गए राहत शिविर में रह रहे परिवारों से मिलकर उनका हालचाल जाना और भरोसा दिलाया कि सभी प्रभावित परिवारों के पुनर्वास तक वे हर कदम पर उनके साथ खड़े रहेंगे।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ राहत एवं पुनर्वास कार्यों में जुटे हैं तथा किसी भी प्रभावित परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।विधायक के निर्देश पर राहत शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया। पांच चिकित्सकों की टीम ने लगभग 150 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, जिनमें आपदा प्रभावित परिवारों के साथ धारकंडी क्षेत्र के अन्य लोग भी शामिल थे।

 सभी जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। इस दौरान मनोवैज्ञानिक चिकित्सक डॉ. अनीता ने भी लोगों की मानसिक एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श सेवाएं प्रदान कीं।इसके बाद विधायक केवल सिंह पठानिया शाहपुर विधानसभा के अंतिम गांव लाम, जो कांगड़ा और चंबा की सीमा पर स्थित है, पहुंचे। वहां उन्होंने भूस्खलन से हुए नुकसान का निरीक्षण किया तथा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

उन्होंने बोह राहत शिविर में प्रभावित परिवारों के लिए की गई राशन व्यवस्था का भी निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर रोटरी क्लब शाहपुर के सदस्यों ने भी राहत सामग्री भेंट की ।इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय समयाल, सहायक निदेशक मत्स्य डॉ राकेश, सहायक अभियंता लोक निर्माण नीरज गर्ग,पूर्व जिप सदस्य नीना ठाकुर, रीतिका शर्मा, उपप्रधान सुरेश, पूर्व प्रधान पप्पू,शशि शर्मा के इलावा अन्य क्षेत्र के अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Kewal Singh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Himachal Congress , Himachal News , Latest Himachal News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD