Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें छात्रों के समर्थन में उतरीं करीना, भूमि, अनन्या और सारा अली खान, बोलीं- 'युवाओं की आवाज सुनना हमारी जिम्मेदारी' रांची में भाजपा-कांग्रेस टकराव के कारण रणक्षेत्र बना रहा हरमू रोड, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई एफआईआर कीर्ति वर्धन सिंह ने जीनबेक कुलुबायेव से की मुलाकात रेखा गुप्ता ने कचरा उठाने वाली 917 मॉर्डन गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई एक लड़की की डांट ने बदल दी 'भारत कुमार' की जिंदगी, ऐसे छोड़ी मनोज कुमार ने सिगरेट की लत कश्मीर और सिंधु जल संधि दुष्प्रचार पर भारत की दो टूक, अंतरराष्ट्रीय मंचों का गलत इस्तेमाल बंद करे पाकिस्तान मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही, निर्दोष छात्रों पर अत्याचार हो रहा : राहुल गांधी राहुल गांधी ने गांधी स्मृति तक मार्च किया, नीट छात्रों के लिए न्याय की मांग की 'जन नायकन' पब्लिक रिव्यू : विजय की आखिरी फिल्म ने जीता प्रशंसकों का दिल, क्लाइमैक्स ने किया सबको भावुक बड़े पर्दे पर पहली बार खुद को देख इमोशनल हुईं डोनल बिष्ट, बोलीं– अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है नीट मुद्दे पर रांची में भाजपा कार्यालय घेरने पहुंचे कांग्रेसी, दोतरफा टकराव के बीच फेंके गए अंडे-टमाटर और बोतल मनीला में एड मिलिबैंड से मिले सुब्रह्मण्यम जयशंकर मनीला में सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने ओमान के विदेश मंत्री से की मुलाकात मोहन यादव ने डबल लेयर फ्लाईओवर का किया लोकार्पण, बोले- इंदौर और विकास एक-दूसरे के पर्याय भारत ने जिम्बाब्वे को 40 बॉल शेष रहते रौंदा, टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बनाया ये रिकॉर्ड हल्की बारिश के बाद ही वार्ड नंबर 16 में भर जाता है 3-4 फुट पानी, खेड़ा ने आप सरकार को घेरा पीएमआईडीसी की सीईओ दीप्ति उप्पल, आईएएस ने अमृतसर में विकास कार्यों की समीक्षा की पंजाब सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर परिवहन नेटवर्क उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध: हरभजन सिंह ई.टी.ओ. पंजाब सरकार ने 4,056 गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की: विधायका जीवन ज्योत कौर निःशुल्क स्कूल बैग योजना के तहत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग अमृतसर में 6.5 किलो हेरोइन और 9.90 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ एक महिला सहित तीन गिरफ्तार

 

पंजाब सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर परिवहन नेटवर्क उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध: हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु के गांव फतेहपुर राजपूतां, लालका नगर, मेहोका और किला जीवन सिंह में आयोजित जन मिलनी कार्यक्रमों के दौरान लोगों से किया संवाद

Harbhajan Singh ETO, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जंडियाला गुरु/अमृतसर , 23 Jul 2026

Last updated on: Jul 25, 2026, 10:42 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुगम परिवहन नेटवर्क उपलब्ध करवाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य के तहत राज्यभर में लगभग 45,000 किलोमीटर सड़कों के निर्माण एवं नवीनीकरण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है।यह विचार पंजाब के लोक निर्माण मंत्री सरदार हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु के गांव फतेहपुर राजपूतां, लालका नगर, मेहोका तथा किला जीवन सिंह में आयोजित जन मिलनी कार्यक्रमों के दौरान क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़कों का लगातार निरीक्षण करने तथा यातायात को निर्बाध बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिन सड़कों पर मानसून के दौरान बिटुमिन (लुक) का कार्य संभव नहीं है, वहां डब्ल्यू.बी.एम. सड़कों की रोलिंग कर उन्हें वर्षा समाप्त होने के बाद बिटुमिन कार्य के लिए तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। 

उन्होंने कहा कि सभी विकास कार्यों की प्रतिदिन निगरानी सुनिश्चित की जा रही है ताकि कोई भी परियोजना निर्धारित समय-सीमा से पीछे न रहे।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के प्रत्येक क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही अधिकारियों को निर्माण कार्यों के प्रत्येक चरण में आवश्यक साइन बोर्ड, लेन मार्किंग तथा गुणवत्ता नियंत्रण के मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं, जिनमें मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना, शिक्षा क्रांति, स्वास्थ्य क्रांति, मुफ्त बिजली सुविधा तथा माताएं-बेटियां सम्मान योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण पहल शामिल हैं, की जानकारी भी लोगों को दी।जन मिलनी कार्यक्रमों के दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से रू-ब-रू होकर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने तथा स्थानीय विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। 

उन्होंने कहा कि लोगों का प्यार, विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है तथा यही भरोसा उन्हें और अधिक समर्पण के साथ जनसेवा करने के लिए प्रेरित करता है।उन्होंने कहा कि लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करना तथा विकास कार्यों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करना ही पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD