Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें सफ़ाई कर्मचारियों के साथ हुई घटना के बाद सीएम भगवंत सिंह मान ने बरनाला डीएसपी को तुरंत सस्पेंड करने का दिया आदेश : मीत हेयर मानसा में अकाली दल (बादल) को बड़ा झटका मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब सरकार ने 8,069 कैंसर मरीज़ों के कैशलेस इलाज पर ₹20.22 करोड़ ख़र्च किए अंतरिक्ष सुधारों के तहत भारत का निजी अंतरिक्ष पारिस्थितिकी तंत्र तेजी से विस्तारित हो रहा है, डॉ. जितेंद्र सिंह ने संसद को सूचित किया डॉ. मनसुख मांडविया ने ग्लासगो में भारतीय प्रवासियों के साथ 'चीयर फॉर भारत' साइकिल रेस पहल का नेतृत्व किया और फिटनेस के वैश्विक संदेश को सुदृढ़ किया डॉ. मनसुख मांडविया ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में राष्ट्रमंडल खेल मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया 'धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाएं, छात्रों से मांगें माफी', पीएम मोदी के ऐलान पर बोले राहुल गांधी ओडिशा के ढेंकानाल में शादी से लौट रही गाड़ी तालाब में गिरी, पांच की मौत कोर स्ट्रेंथ और डाइजेशन को मजबूत बनाना है? रोज करें नौका संचालनासन का अभ्यास सिंगर-कंपोजर राघव सच्चर ने बचपन में ही शुरू कर दी थी संगीत की ट्रेनिंग, 50 से अधिक इंस्ट्रुमेंट्स बजाने में माहिर चंपावत का श्री गोलू देवता मंदिर, जहां न्याय की आस लेकर पहुंचते हैं लाखों श्रद्धालु पंकज आडवाणी : महज 10 साल की उम्र में स्नूकर में पहली बार आजमाया हाथ, ऐतिहासिक करियर में जीते 28 विश्व खिताब सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने पापुआ न्यू गिनी, ब्रुनेई के विदेश मंत्रियों के साथ की द्विपक्षीय वार्ता सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने फिलीपींस के राष्ट्रपति से की मुलाकात आज जो हो रहा है, उसके लिए केंद्र की मोदी सरकार जिम्मेदार हैं : प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने स्वास्थ्य सेवा में परिवर्तनकारी सुधार किए : जेपी नड्डा 'बिग बॉस' फेम सोनिया बंसल का श्रेया कालरा को समर्थन, बोलीं- 'हर कहानी के कई पहलू होते हैं' बंगाली सिनेमा के महानायक उत्तम कुमार, जिन्हें मिला पहला 'बेस्ट एक्टर' अवॉर्ड यादों में पन्नालाल घोष : जिनके बांसुरी में किए प्रयोग से बदल गया भारतीय शास्त्रीय संगीत का इतिहास यादों में अमला : अमला शंकर ऐसे बनीं आधुनिक भारतीय नृत्य की पुरोधा 'मुझे खुद पर शक था…', यूलिया वंतूर ने बताया जब सलमान खान ने बढ़ाया उनका हौसला

 

मोहन यादव ने डबल लेयर फ्लाईओवर का किया लोकार्पण, बोले- इंदौर और विकास एक-दूसरे के पर्याय

Mohan Yadav, Dr Mohan Yadav, BJP Madhya Pradesh, Chief Minister of Madhya Pradesh, Indore, Madhya Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इंदौर , 23 Jul 2026

Last updated on: Jul 25, 2026, 11:26 IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में राज्य के पहले डबल लेयर फ्लाईओवर ब्रिज की एक भुजा का लोकार्पण करते हुए कहा कि इंदौर और विकास एक-दूसरे के पर्याय हैं।  मुख्यमंत्री यादव ने लवकुश चौराहा पर 175 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित डबल लेयर फ्लाईओवर ब्रिज को आधुनिक तकनीक और उन्नत इंजीनियरिंग का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। 

साथ ही कहा कि इंदौर और विकास एक दूसरे के पर्याय है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश चहुंमुखी विकास हो रहा है।सीएम यादव ने कहा कि सिहंस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए यह फ्लाईओवर इंदौर-उज्जैन मार्ग पर बढ़ते यातायात के सुगम संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। इससे यात्रा समय में कमी, ईंधन की बचत, यातायात जाम में राहत तथा नागरिकों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।

उन्‍होंने कहा कि इस परियोजना की सबसे प्रमुख विशेषता इसका त्रिस्तरीय यातायात व्यवस्था होना है। प्रथम स्तर पर लवकुश चौराहे का सामान्य यातायात, द्वितीय स्तर पर वर्तमान फ्लाईओवर एवं मेट्रो रेल कॉरिडोर तथा तृतीय स्तर पर नया डबल लेयर फ्लायओवर है। इससे चौराहे पर यातायात का दबाव कम होगा तथा निर्बाध आवागमन सुनिश्चित होगा।

सीएम ने कहा कि डबल लेयर फ्लाईओवर ब्रिज की एक भुजा के शुरू हो जाने के बाद अरविंदो से बाणगंगा की ओर जाने वाला यातायात प्रारंभ होगा। आगामी दिनों में इस फ्लाईओवर की दूसरी भुजा भी बनकर तैयार हो जायेगी, जिसका निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।

 

Tags: Mohan Yadav , Dr Mohan Yadav , BJP Madhya Pradesh , Chief Minister of Madhya Pradesh , Indore , Madhya Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD