Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें एलपीयू में एआई और इंडस्ट्री-आधारित जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू मोदी जी, जब आपकी सीबीआई सबूत ही नहीं देगी, तो फास्ट ट्रैक का नाटक क्यों? अरविंद केजटिवल मुख्यमंत्री ने दुर्गेश अरण्य अंतरराष्ट्रीय प्राणी उद्यान के लिए थीमैटिक गार्डन परियोजना का शुभारंभ किया विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने सरकारी कन्या स्कूल रेलवे मंडी की छात्राओं को वितरित किए स्कूल बैग सफ़ाई कर्मचारियों के साथ हुई घटना के बाद सीएम भगवंत सिंह मान ने बरनाला डीएसपी को तुरंत सस्पेंड करने का दिया आदेश : मीत हेयर मानसा में अकाली दल (बादल) को बड़ा झटका मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब सरकार ने 8,069 कैंसर मरीज़ों के कैशलेस इलाज पर ₹20.22 करोड़ ख़र्च किए अंतरिक्ष सुधारों के तहत भारत का निजी अंतरिक्ष पारिस्थितिकी तंत्र तेजी से विस्तारित हो रहा है, डॉ. जितेंद्र सिंह ने संसद को सूचित किया डॉ. मनसुख मांडविया ने ग्लासगो में भारतीय प्रवासियों के साथ 'चीयर फॉर भारत' साइकिल रेस पहल का नेतृत्व किया और फिटनेस के वैश्विक संदेश को सुदृढ़ किया डॉ. मनसुख मांडविया ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में राष्ट्रमंडल खेल मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया 'धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाएं, छात्रों से मांगें माफी', पीएम मोदी के ऐलान पर बोले राहुल गांधी ओडिशा के ढेंकानाल में शादी से लौट रही गाड़ी तालाब में गिरी, पांच की मौत कोर स्ट्रेंथ और डाइजेशन को मजबूत बनाना है? रोज करें नौका संचालनासन का अभ्यास सिंगर-कंपोजर राघव सच्चर ने बचपन में ही शुरू कर दी थी संगीत की ट्रेनिंग, 50 से अधिक इंस्ट्रुमेंट्स बजाने में माहिर चंपावत का श्री गोलू देवता मंदिर, जहां न्याय की आस लेकर पहुंचते हैं लाखों श्रद्धालु पंकज आडवाणी : महज 10 साल की उम्र में स्नूकर में पहली बार आजमाया हाथ, ऐतिहासिक करियर में जीते 28 विश्व खिताब सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने पापुआ न्यू गिनी, ब्रुनेई के विदेश मंत्रियों के साथ की द्विपक्षीय वार्ता सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने फिलीपींस के राष्ट्रपति से की मुलाकात आज जो हो रहा है, उसके लिए केंद्र की मोदी सरकार जिम्मेदार हैं : प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने स्वास्थ्य सेवा में परिवर्तनकारी सुधार किए : जेपी नड्डा 'बिग बॉस' फेम सोनिया बंसल का श्रेया कालरा को समर्थन, बोलीं- 'हर कहानी के कई पहलू होते हैं'

 

कश्मीर और सिंधु जल संधि दुष्प्रचार पर भारत की दो टूक, अंतरराष्ट्रीय मंचों का गलत इस्तेमाल बंद करे पाकिस्तान

Subrahmanyam Jaishankar, BJP, Bharatiya Janata Party, Manila
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मनीला , 23 Jul 2026

Last updated on: Jul 25, 2026, 11:36 IST

भारत ने गुरुवार को मनीला में आयोजित 'आसियान' के 33वीं रीजनल फोरम बैठक में पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार की ओर से कश्मीर और सिंधु जल संधि (आईडब्‍ल्‍यूटी) को लेकर दिए गए बयानों को 'बेबुनियाद और अनुचित' बताया। भारत ने कहा कि ये पाकिस्तान की ओर से अपने अंदरूनी संकट से ध्यान भटकाने और आतंकवादी संगठनों को पनाह देने में अपनी भूमिका छिपाने की एक और नाकाम कोशिश है।

नई दिल्ली ने कहा कि पाकिस्तान ने एक बार फिर एक अंतरराष्ट्रीय मंच का गलत इस्तेमाल करते हुए झूठी बातें फैलाने और अपने पक्ष में गलत जानकारी पेश करने की कोशिश की है।विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने डार के बयानों पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा, "भारत पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री की ओर से दिए गए बेबुनियाद और अनुचित बयानों को पूरी तरह खारिज करता है।

यह कोई हैरानी की बात नहीं है कि पाकिस्तान ने एक बार फिर बहुपक्षीय मंच का गलत इस्तेमाल किया है, ताकि झूठ फैलाया जा सके, सरकारी स्तर पर गलत जानकारी फैलाई जा सके और सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देने के अपने लंबे रिकॉर्ड से ध्यान हटाया जा सके।"भारत ने फिर साफ किया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश 'हमेशा से भारत का अभिन्न और अटूट हिस्सा रहे हैं, हैं और रहेंगे।' 

भारत ने कहा कि इस मुद्दे पर टिप्पणी करने का पाकिस्तान को कोई अधिकार नहीं है।सिंधु जल संधि को लेकर भारत ने कहा कि उसका रुख पहले जैसा ही है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से लगातार सीमा पार आतंकवाद को समर्थन दिए जाने, जिसमें पहलगाम में हुआ भयानक हमला भी शामिल है, के जवाब में सिंधु जल संधि को फिलहाल रोक दिया गया है।

भारत ने कहा कि यह संधि तब तक रुकी रहेगी, जब तक पाकिस्तान भरोसेमंद और स्थायी तरीके से सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देना बंद नहीं करता।भारत ने कहा कि पड़ोसी देशों पर आरोप लगाने और अंतरराष्ट्रीय मंचों का गलत इस्तेमाल करने के बजाय पाकिस्तान को अपने देश में मौजूद आतंकवादी ढांचे को खत्म करने और अपने अंदरूनी हालात सुधारने पर ध्यान देना चाहिए।प्रवक्ता जायसवाल ने कहा कि भारत पाकिस्तान की ओर से लगातार फैलाई जा रही सरकारी स्तर की गलत सूचनाओं की कड़ी निंदा करता है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अक्सर धार्मिक शब्दों का इस्तेमाल करके, जैसे 'फितना अल-हिंदुस्तान', अपनी बात को सही साबित करने की कोशिश करता है।भारत ने इसे पाकिस्तान सरकार की ओर से अपने अंदरूनी संकट और वैश्विक आतंकवादी नेटवर्क को पनाह देने में अपनी भूमिका से ध्यान हटाने की एक बेकार कोशिश बताया।विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मनीला में पिछले दो दिनों के दौरान आसियान-भारत बैठक, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन और आसियान रीजनल फोरम जैसी विदेश मंत्री स्तर की बैठकों में हिस्सा लिया।

 

Tags: Subrahmanyam Jaishankar , BJP , Bharatiya Janata Party , Manila

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD