Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें एलपीयू में एआई और इंडस्ट्री-आधारित जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू मोदी जी, जब आपकी सीबीआई सबूत ही नहीं देगी, तो फास्ट ट्रैक का नाटक क्यों? अरविंद केजटिवल मुख्यमंत्री ने दुर्गेश अरण्य अंतरराष्ट्रीय प्राणी उद्यान के लिए थीमैटिक गार्डन परियोजना का शुभारंभ किया विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने सरकारी कन्या स्कूल रेलवे मंडी की छात्राओं को वितरित किए स्कूल बैग सफ़ाई कर्मचारियों के साथ हुई घटना के बाद सीएम भगवंत सिंह मान ने बरनाला डीएसपी को तुरंत सस्पेंड करने का दिया आदेश : मीत हेयर मानसा में अकाली दल (बादल) को बड़ा झटका मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब सरकार ने 8,069 कैंसर मरीज़ों के कैशलेस इलाज पर ₹20.22 करोड़ ख़र्च किए अंतरिक्ष सुधारों के तहत भारत का निजी अंतरिक्ष पारिस्थितिकी तंत्र तेजी से विस्तारित हो रहा है, डॉ. जितेंद्र सिंह ने संसद को सूचित किया डॉ. मनसुख मांडविया ने ग्लासगो में भारतीय प्रवासियों के साथ 'चीयर फॉर भारत' साइकिल रेस पहल का नेतृत्व किया और फिटनेस के वैश्विक संदेश को सुदृढ़ किया डॉ. मनसुख मांडविया ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में राष्ट्रमंडल खेल मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया 'धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाएं, छात्रों से मांगें माफी', पीएम मोदी के ऐलान पर बोले राहुल गांधी ओडिशा के ढेंकानाल में शादी से लौट रही गाड़ी तालाब में गिरी, पांच की मौत कोर स्ट्रेंथ और डाइजेशन को मजबूत बनाना है? रोज करें नौका संचालनासन का अभ्यास सिंगर-कंपोजर राघव सच्चर ने बचपन में ही शुरू कर दी थी संगीत की ट्रेनिंग, 50 से अधिक इंस्ट्रुमेंट्स बजाने में माहिर चंपावत का श्री गोलू देवता मंदिर, जहां न्याय की आस लेकर पहुंचते हैं लाखों श्रद्धालु पंकज आडवाणी : महज 10 साल की उम्र में स्नूकर में पहली बार आजमाया हाथ, ऐतिहासिक करियर में जीते 28 विश्व खिताब सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने पापुआ न्यू गिनी, ब्रुनेई के विदेश मंत्रियों के साथ की द्विपक्षीय वार्ता सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने फिलीपींस के राष्ट्रपति से की मुलाकात आज जो हो रहा है, उसके लिए केंद्र की मोदी सरकार जिम्मेदार हैं : प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने स्वास्थ्य सेवा में परिवर्तनकारी सुधार किए : जेपी नड्डा 'बिग बॉस' फेम सोनिया बंसल का श्रेया कालरा को समर्थन, बोलीं- 'हर कहानी के कई पहलू होते हैं'

 

मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही, निर्दोष छात्रों पर अत्याचार हो रहा : राहुल गांधी

Rahul Gandhi, Indian National Congress, Congress, New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Jul 2026

Last updated on: Jul 25, 2026, 11:36 IST

पेपर लीक और दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के विरोध में गुरुवार देर शाम लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी सांसद गांधी स्मृति पहुंचे और उन छात्रों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने नीट पेपर लीक व उससे उपजे मानसिक तनाव के चलते अपनी जान गंवा दी।

इससे पूर्व कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, एनसीपी नेता सुप्रिया सुले समेत इंडिया गठबंधन के अनेक सांसद राहुल गांधी के आवास पर एकत्र हुए थे। सांसद पहले इंडिया गेट जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस और प्रशासन द्वारा रोके जाने के बाद वे 30 जनवरी मार्ग स्थित गांधी स्मृति के लिए रवाना हुए। 

इस दौरान राहुल गांधी ने छात्रों का समर्थन करते हुए कहा कि मोदी सरकार देश में लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने कहा कि अपने हक की आवाज उठा रहे निर्दोष छात्रों पर अत्याचार किया जा रहा है और उन्हें सड़कों पर पीटा जा रहा है, जिसे विपक्ष किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा, 'भारत के छात्रों के साथ खड़े होने से हमें कोई नहीं रोक सकता।'

नेता प्रतिपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधी मांग की कि वे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल पद से हटाएं और छात्रों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि जब देश के युवा न्याय के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं, तो विपक्ष का भी उनके साथ खड़ा होना जरूरी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत के छात्र अकेले नहीं हैं, पूरा विपक्ष उनके और उनकी मांगों के साथ खड़ा है।

वहीं, प्रियंका गांधी ने कहा कि विपक्षी सांसद सरकार को यह संदेश देने आए हैं कि इसी देश में महात्मा गांधी ने किसानों और गरीबों के साथ मिलकर आंदोलन किया था; लेकिन आज मोदी सरकार बच्चों को सिर्फ इसलिए पीट रही है, क्योंकि वे अपना अधिकार मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और तमाम लोग आजादी तथा लोकतंत्र के लिए लड़ते हुए शहीद हुए। आज उसी देश में लोकतंत्र खत्म किया जा रहा है।

 

Tags: Rahul Gandhi , Indian National Congress , Congress , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD