Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें छात्रों के समर्थन में उतरीं करीना, भूमि, अनन्या और सारा अली खान, बोलीं- 'युवाओं की आवाज सुनना हमारी जिम्मेदारी' रांची में भाजपा-कांग्रेस टकराव के कारण रणक्षेत्र बना रहा हरमू रोड, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई एफआईआर कीर्ति वर्धन सिंह ने जीनबेक कुलुबायेव से की मुलाकात रेखा गुप्ता ने कचरा उठाने वाली 917 मॉर्डन गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई एक लड़की की डांट ने बदल दी 'भारत कुमार' की जिंदगी, ऐसे छोड़ी मनोज कुमार ने सिगरेट की लत कश्मीर और सिंधु जल संधि दुष्प्रचार पर भारत की दो टूक, अंतरराष्ट्रीय मंचों का गलत इस्तेमाल बंद करे पाकिस्तान मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही, निर्दोष छात्रों पर अत्याचार हो रहा : राहुल गांधी राहुल गांधी ने गांधी स्मृति तक मार्च किया, नीट छात्रों के लिए न्याय की मांग की 'जन नायकन' पब्लिक रिव्यू : विजय की आखिरी फिल्म ने जीता प्रशंसकों का दिल, क्लाइमैक्स ने किया सबको भावुक बड़े पर्दे पर पहली बार खुद को देख इमोशनल हुईं डोनल बिष्ट, बोलीं– अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है नीट मुद्दे पर रांची में भाजपा कार्यालय घेरने पहुंचे कांग्रेसी, दोतरफा टकराव के बीच फेंके गए अंडे-टमाटर और बोतल मनीला में एड मिलिबैंड से मिले सुब्रह्मण्यम जयशंकर मनीला में सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने ओमान के विदेश मंत्री से की मुलाकात मोहन यादव ने डबल लेयर फ्लाईओवर का किया लोकार्पण, बोले- इंदौर और विकास एक-दूसरे के पर्याय भारत ने जिम्बाब्वे को 40 बॉल शेष रहते रौंदा, टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बनाया ये रिकॉर्ड हल्की बारिश के बाद ही वार्ड नंबर 16 में भर जाता है 3-4 फुट पानी, खेड़ा ने आप सरकार को घेरा पीएमआईडीसी की सीईओ दीप्ति उप्पल, आईएएस ने अमृतसर में विकास कार्यों की समीक्षा की पंजाब सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर परिवहन नेटवर्क उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध: हरभजन सिंह ई.टी.ओ. पंजाब सरकार ने 4,056 गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की: विधायका जीवन ज्योत कौर निःशुल्क स्कूल बैग योजना के तहत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग अमृतसर में 6.5 किलो हेरोइन और 9.90 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ एक महिला सहित तीन गिरफ्तार

 

पंजाब सरकार ने 4,056 गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की: विधायका जीवन ज्योत कौर

प्रथम संतान के जन्म पर 5,000 रुपये तथा दूसरी संतान के रूप में बेटी के जन्म पर 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता

Jeevan Jyot Kaur, Amritsar, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 23 Jul 2026

Last updated on: Jul 25, 2026, 10:41 IST

अमृतसर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से विधायका श्रीमती जीवन ज्योत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार महिलाओं के कल्याण तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार जन-कल्याणकारी पहल कर रही है। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में चालू वित्तीय वर्ष के दौरान अब तक राज्य की 4,056 गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा चुकी है।

विधायका जीवन ज्योत कौर ने बताया कि सरकार द्वारा प्रथम संतान के जन्म पर पात्र महिलाओं को 5,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि दो किस्तों में दी जाती है, जिसमें पहली किस्त 3,000 रुपये तथा दूसरी किस्त 2,000 रुपये की होती है।उन्होंने बताया कि दूसरी संतान के रूप में बेटी के जन्म पर सरकार द्वारा 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता एकमुश्त प्रदान की जाती है। यह पूरी राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे भेजी जाती है, जिससे पारदर्शिता के साथ समय पर सहायता सुनिश्चित होती है।

विधायका ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान अब तक 36,154 लाभार्थी महिलाओं का इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि ये आंकड़े इस बात का प्रमाण हैं कि पंजाब सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र महिलाओं तक पहुंच रहा है।श्रीमती जीवन ज्योत कौर ने कहा कि यह योजना केवल वित्तीय सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि माताओं के स्वास्थ्य, पोषण तथा नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। 

उन्होंने कहा कि मान सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी मां आर्थिक तंगी के कारण आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे तथा प्रत्येक बच्चे को जन्म से ही सुरक्षित एवं स्वस्थ जीवन की शुरुआत मिल सके।उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि सभी जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक प्रभावी ढंग से पहुंचे।

 

Tags: Jeevan Jyot Kaur , Amritsar , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD