Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें छात्रों के समर्थन में उतरीं करीना, भूमि, अनन्या और सारा अली खान, बोलीं- 'युवाओं की आवाज सुनना हमारी जिम्मेदारी' रांची में भाजपा-कांग्रेस टकराव के कारण रणक्षेत्र बना रहा हरमू रोड, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई एफआईआर कीर्ति वर्धन सिंह ने जीनबेक कुलुबायेव से की मुलाकात रेखा गुप्ता ने कचरा उठाने वाली 917 मॉर्डन गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई एक लड़की की डांट ने बदल दी 'भारत कुमार' की जिंदगी, ऐसे छोड़ी मनोज कुमार ने सिगरेट की लत कश्मीर और सिंधु जल संधि दुष्प्रचार पर भारत की दो टूक, अंतरराष्ट्रीय मंचों का गलत इस्तेमाल बंद करे पाकिस्तान मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही, निर्दोष छात्रों पर अत्याचार हो रहा : राहुल गांधी राहुल गांधी ने गांधी स्मृति तक मार्च किया, नीट छात्रों के लिए न्याय की मांग की 'जन नायकन' पब्लिक रिव्यू : विजय की आखिरी फिल्म ने जीता प्रशंसकों का दिल, क्लाइमैक्स ने किया सबको भावुक बड़े पर्दे पर पहली बार खुद को देख इमोशनल हुईं डोनल बिष्ट, बोलीं– अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है नीट मुद्दे पर रांची में भाजपा कार्यालय घेरने पहुंचे कांग्रेसी, दोतरफा टकराव के बीच फेंके गए अंडे-टमाटर और बोतल मनीला में एड मिलिबैंड से मिले सुब्रह्मण्यम जयशंकर मनीला में सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने ओमान के विदेश मंत्री से की मुलाकात मोहन यादव ने डबल लेयर फ्लाईओवर का किया लोकार्पण, बोले- इंदौर और विकास एक-दूसरे के पर्याय भारत ने जिम्बाब्वे को 40 बॉल शेष रहते रौंदा, टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बनाया ये रिकॉर्ड हल्की बारिश के बाद ही वार्ड नंबर 16 में भर जाता है 3-4 फुट पानी, खेड़ा ने आप सरकार को घेरा पीएमआईडीसी की सीईओ दीप्ति उप्पल, आईएएस ने अमृतसर में विकास कार्यों की समीक्षा की पंजाब सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर परिवहन नेटवर्क उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध: हरभजन सिंह ई.टी.ओ. पंजाब सरकार ने 4,056 गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की: विधायका जीवन ज्योत कौर निःशुल्क स्कूल बैग योजना के तहत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग अमृतसर में 6.5 किलो हेरोइन और 9.90 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ एक महिला सहित तीन गिरफ्तार

 

निःशुल्क स्कूल बैग योजना के तहत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाना पंजाब सरकार की प्राथमिकता: कुलजीत सिंह रंधावा

Kuljit Singh Randhawa, Dera Bassi, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

डेराबस्सी (साहिबजादा अजीत सिंह नगर) , 23 Jul 2026

Last updated on: Jul 25, 2026, 10:40 IST

मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही निःशुल्क स्कूल बैग योजना के तहत विधायक स. कुलजीत सिंह रंधावा ने आज स्कूल ऑफ एमिनेंस, डेराबस्सी में 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए।इस अवसर पर विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि पंजाब सरकार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। 

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी को बेहतर शिक्षा, आधुनिक सुविधाएं और अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाना है, ताकि वे अपनी प्रतिभा को निखारते हुए अपने सपनों को साकार कर सकें।उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों के कायाकल्प और विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि निःशुल्क स्कूल बैग जैसी योजनाएं विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनके अभिभावकों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को भी कम करती हैं।इस अवसर पर विधायक रंधावा ने स्कूल में तैयार किए जा रहे मिड-डे मील की गुणवत्ता की भी जांच की और स्वयं भोजन चखकर इसका जायजा लिया। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल और अन्य शिक्षण स्टाफ भी उपस्थित थे।

 

Tags: Kuljit Singh Randhawa , Dera Bassi , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD