Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस

पंजाब सरकार श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं ऐतिहासिक तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान कर रही है: कुलजीत सिंह रंधावा

Kuljit Singh Randhawa, Dera Bassi, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News, Mukh Mantri Teerth Yatra, Mukh Mantri Tirth Yatra Scheme
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

लालड़ू (साहिबजादा अजीत सिंह नगर) , 23 Jul 2026

Last updated on: Jul 23, 2026, 17:43 IST

पंजाब सरकार द्वारा प्रदेशवासियों को विभिन्न धार्मिक एवं ऐतिहासिक तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाने के उद्देश्य से चलाई जा रही मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र में तीर्थ यात्रा का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी के तहत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने वार्ड नंबर 16, गांव लहली, गांव हुंबड़ा हंसाला और राजोमाजरा से श्रद्धालुओं को लेकर जाने वाली 88वीं, 89वीं और 90वीं बसों को रवाना किया। 

इस अवसर पर श्रद्धालुओं में तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में लोगों की धार्मिक आस्था और भावनाओं का सम्मान करते हुए यह महत्वपूर्ण योजना चला रही है। 

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत प्रदेशवासियों को विभिन्न धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन के लिए निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य समाज के हर वर्ग के लोगों, विशेष रूप से उन श्रद्धालुओं को, जो आर्थिक कारणों अथवा अन्य कठिनाइयों के चलते दूर-दराज स्थित धार्मिक स्थलों के दर्शन नहीं कर पाते, सुविधाजनक एवं सुरक्षित यात्रा की सुविधा उपलब्ध करवाना है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए इस योजना को प्रभावी ढंग से लागू कर रही है। विधायक रंधावा ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना को लोगों की ओर से भरपूर समर्थन मिल रहा है और डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों तथा शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस योजना का लाभ उठा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जल्द ही पंजाब से बाहर स्थित तीर्थ स्थलों के लिए भी यह सेवा शुरू की जाएगी। इस अवसर पर सरपंच साहिबान, पंचायत सदस्य, नगर परिषद अध्यक्ष, पार्षदगण तथा पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Kuljit Singh Randhawa , Dera Bassi , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News , Mukh Mantri Teerth Yatra , Mukh Mantri Tirth Yatra Scheme

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD