Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू

कांग्रेस-भाजपा जानबूझकर तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है, मान सरकार के समय पंजाब में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ: बलतेज पन्नू

Baltej Pannu, Baltej Singh Pannu, Nasha Mukti Morcha, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Jul 2026

Last updated on: Jul 23, 2026, 16:47 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने नीट पेपर लीक को लेकर देश भर में चल रहे विद्यार्थियों के आंदोलन पर कांग्रेस और भाजपा की राजनीति को शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि आज लाखों स्टूडेंट अपने भविष्य और इंसाफ के लिए लड़ रहे हैं। 

उनका संघर्ष इस स्तर पर पहुंच गया है कि इसने कांग्रेस को भी हिला दिया है, जो कभी केंद्र में सत्ता में थी। लेकिन दुख की बात यह है कि स्टूडेंट की आवाज उठाने के बजाय, पंजाब कांग्रेस और भाजपा मिलकर आम आदमी पार्टी पंजाब सरकार पर झूठे और बेबुनियाद आरोप लगा रही हैं।

पन्नू ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा जानबूझकर फैक्ट्स को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही हैं। उन्होंने साफ किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के साढ़े पांच साल के कार्यकाल में पंजाब में एक भी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ। फरीदकोट में जो मामला सामने आया, वह पेपर लीक का नहीं, बल्कि गैजेट्स के जरिए नकल का था। 

संबंधित उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र पर ही रंगे हाथों पकड़ा गया था और पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए थे। इसके बावजूद, कांग्रेस जानबूझकर इस घटना को पेपर लीक बताकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। 

बलतेज पन्नू ने कहा कि कांग्रेस को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। अपने राज में हुए पेपर लीक के मामलों पर जवाब देने के बजाय, वह अब झूठे बयानों के सहारे जनता का ध्यान भटकाना चाहती है। दूसरी तरफ, केंद्र की भाजपा सरकार के समय में 90 से ज़्यादा पेपर लीक हुए, जिससे करोड़ों युवाओं का भविष्य दांव पर लग गया। 

इन घटनाओं से निराश होकर 20 से ज़्यादा विद्यार्थियों ने सुसाइड तक कर लिया, लेकिन भाजपा सरकार ने न तो समय रहते दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया और न ही युवाओं का भरोसा जीतने की कोशिश की। पन्नू ने कहा कि आज देश का युवा इंसाफ मांग रहा है, लेकिन भाजपा सरकार उनकी आवाज सुनने के बजाय विपक्ष पर इल्जाम लगाकर अपनी नाकामी छिपाने में लगी है। 

कांग्रेस भी भाजपा की इस नाकामी पर सवाल उठाने के बजाय, पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के साथ मिलकर उसे बदनाम करने की नाकाम कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता और देश के युवा पूरी सच्चाई जानते हैं। 

भाजपा और कांग्रेस झूठे आरोपों और राजनीतिक हथकंडों से अपनी नाकामी नहीं छिपा सकतीं। आम आदमी पार्टी युवाओं के साथ मजबूती से खड़ी है और हर मंच पर उनकी आवाज उठाती रहेगी।

 

Tags: Baltej Pannu , Baltej Singh Pannu , Nasha Mukti Morcha , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD