Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर

 

23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास

Special Day, National Broadcasting Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 22 Jul 2026

Last updated on: Jul 23, 2026, 13:18 IST

आज के दौर में जब इंटरनेट, सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं, तब भी रेडियो की अपनी एक खास पहचान है। देश के दूर-दराज इलाकों तक खबरें, शिक्षा और मनोरंजन पहुंचाने वाला रेडियो भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। हर साल 23 जुलाई को राष्ट्रीय प्रसारण दिवस मनाया जाता है। इस तारीख को चुने जाने के पीछे एक लंबा इतिहास है। 

भारत में रेडियो प्रसारण की शुरुआत आजादी से पहले हुई थी। साल 1923 में मुंबई के रेडियो क्लब ने देश में पहली बार रेडियो प्रसारण शुरू किया। यह एक छोटा सा प्रयास था, लेकिन यहीं से भारत में प्रसारण की नींव पड़ी। इसके कुछ महीनों बाद कलकत्ता (अब कोलकाता) में भी रेडियो क्लब की शुरुआत हुई और लोगों तक आवाज पहुंचाने का यह नया माध्यम धीरे-धीरे लोकप्रिय होने लगा।

इसके बाद 23 जुलाई 1927 को भारत में संगठित रेडियो प्रसारण की शुरुआत हुई। इसी दिन इंडियन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी (आईबीसी) ने मुंबई और कोलकाता से आधिकारिक रूप से रेडियो सेवा शुरू की। यही वजह है कि हर साल 23 जुलाई को राष्ट्रीय प्रसारण दिवस के रूप में मनाया जाता है।हालांकि, शुरुआती दौर में रेडियो सेवा को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। आर्थिक परेशानियों के कारण इंडियन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी ज्यादा समय तक नहीं चल सकी। इसके बाद साल 1930 में सरकार ने रेडियो प्रसारण को अपने नियंत्रण में ले लिया और इसे भारतीय प्रसारण सेवा नाम दिया गया।

धीरे-धीरे भारत में रेडियो का विस्तार होने लगा। साल 1936 में भारतीय प्रसारण सेवा का नाम बदलकर ऑल इंडिया रेडियो कर दिया गया। यही वह दौर था जब रेडियो देश के लोगों तक सूचनाएं पहुंचाने का एक मजबूत माध्यम बनता गया। साल 1956 में आकाशवाणी नाम को अपनाया गया, जो आज भी लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय है।साल 1957 में विविध भारती सेवा की शुरुआत हुई। इस सेवा ने खासतौर पर हिंदी फिल्म संगीत को घर-घर तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई। 

एक समय था जब लोग अपने पसंदीदा गाने सुनने के लिए रेडियो के सामने बैठकर घंटों इंतजार करते थे। विविध भारती ने रेडियो को मनोरंजन का एक बड़ा माध्यम बना दिया।रेडियो का महत्व सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रहा। आजादी के आंदोलन के दौरान भी रेडियो ने अहम भूमिका निभाई। नेताजी सुभाष चंद्र बोस का आजाद हिंद रेडियो और कांग्रेस रेडियो जैसे माध्यमों ने लोगों तक आंदोलन से जुड़ी जानकारी पहुंचाई और स्वतंत्रता की भावना को मजबूत किया।

आजादी के बाद भी रेडियो देश के विकास का साथी बना। कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और जन जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों के जरिए आकाशवाणी ने करोड़ों लोगों तक जरूरी जानकारी पहुंचाई। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में रेडियो लंबे समय तक सूचना का सबसे भरोसेमंद माध्यम रहा।प्राकृतिक आपदाओं के समय भी रेडियो ने अपनी उपयोगिता साबित की है। जब कई बार अन्य संचार माध्यम काम करना बंद कर देते हैं, तब रेडियो के जरिए लोगों तक जरूरी सूचनाएं पहुंचाई जाती हैं।

वर्तमान समय में ऑल इंडिया रेडियो यानी आकाशवाणी आधुनिक तकनीक के साथ आगे बढ़ रहा है। एफएम चैनलों से लेकर डिजिटल प्रसारण तक, रेडियो ने बदलते समय के साथ खुद को लगातार अपडेट किया है। आज आकाशवाणी देश की बड़ी आबादी तक पहुंच रखता है और कई भाषाओं व बोलियों में कार्यक्रम प्रसारित करता है।

 

Tags: Special Day , National Broadcasting Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD