Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर

 

जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन

Music
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Jul 2026

Last updated on: Jul 23, 2026, 13:05 IST

कुछ कलाकार अपनी कला से पहचान बनाते हैं और कुछ अपनी कला को नई पहचान देते हैं। एल. सुब्रमण्यम भी ऐसे कलाकारों में शामिल हैं, जिन्हें भारतीय शास्त्रीय संगीत का 'पगनिनी' कहा गया। संगीत के माध्यम से सत्य, सौंदर्य और उनके बीच छिपी अनंत संभावनाओं की खोज आज भी उनके जीवन का मूल स्वर है। यही कारण है कि छह दशकों से अधिक लंबे करियर के बाद भी एल. सुब्रमण्यम दुनिया के सबसे सम्मानित संगीतकारों में गिने जाते हैं।

23 जुलाई 1947 को मद्रास (अब चेन्नई) में जन्मे लक्ष्मी नारायण सुब्रमण्यम ऐसे परिवार में पले-बढ़े, जहां संगीत जीवन का स्वाभाविक हिस्सा था। उनके पिता, प्रोफेसर वी. लक्ष्मी नारायण, अपने समय के महान वायलिन वादकों में शुमार थे। पिता सिर्फ गुरु नहीं थे, बल्कि वही वह प्रेरणा थे, जिन्होंने बालक सुब्रमण्यम के भीतर छिपी असाधारण प्रतिभा को दिशा दी।

एल. सुब्रमण्यम ने एक इंटरव्यू में कहा था, "बड़े सपने देखो, उन्हें पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करो और अपने काम के प्रति जुनूनी रहो। दृढ़ संकल्प और धैर्य आपको मंजिल तक पहुंचाते हैं। मैं अपने पिता की तरह बनना चाहता था। वे मेरे आदर्श थे। उनके जैसा गुरु मिलना एक आशीर्वाद है। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा, और आज मैं जो कुछ भी हूं, उन्हीं की बदौलत हूं।"

हालांकि, पिता के निधन ने उन्हें अंदर से झकझोर दिया था। उन्होंने पिता के निधन के बाद एक साल तक वायलिन को हाथ नहीं लगाया था। वे कहते हैं, "मेरे पिता ही मेरे गुरु थे। उनके गुजरने के बाद मैं इतना उदास और दुखी था कि मैंने लगभग एक साल तक वायलिन को हाथ तक नहीं लगाया। जब भी मैं उसे देखता, मुझे अपने पिता और उनकी धुनों की याद आ जाती। फिर मुझे उनका सपना याद आया, वायलिन को दुनिया के मंच तक ले जाना। मैंने अपनी पत्नी विजी के कहने पर ही उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए एक फेस्टिवल शुरू करने का फैसला किया था।"

महज 5 साल की उम्र में उन्होंने वायलिन सीखना शुरू कर दिया और 6 साल की उम्र में अपना पहला कॉन्सर्ट किया। बाद में उन्होंने कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ आर्ट्स से पश्चिमी शास्त्रीय संगीत में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की और भारतीय शास्त्रीय संगीत और पश्चिमी शास्त्रीय संगीत दोनों में वायलिन बजाने में महारत हासिल की।बचपन से ही प्रतिभावान रहे सुब्रमण्यम का संपर्क महानतम संगीतकारों से हुआ, और जल्द ही वे वायलिन वादन के उस्ताद बन गए। 

25 साल की आयु में उन्हें वायलिन चक्रवर्ती की उपाधि से सम्मानित किया गया। सुब्रमण्यम ऐसे संगीतकार हैं, जिन्होंने कर्नाटक शास्त्रीय संगीत और पश्चिमी शास्त्रीय संगीत साथ में जिया है।छह दशक से अधिक लंबे करियर में सुब्रमण्यम ने 200 से अधिक रिकॉर्डिंग की हैं। भारतीय शास्त्रीय संगीत के मंचों से लेकर अंतरराष्ट्रीय ऑर्केस्ट्रा, फिल्म संगीत और विश्व संगीत समारोहों तक उनकी उपस्थिति रही है। उनके संगीत को 'सलाम बॉम्बे', 'मिसिसिपी मसाला' और 'लिटिल बुद्धा' जैसी फिल्मों में भी इस्तेमाल किया गया है।

 

Tags: Music

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD