Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू

Rayat Bahra University, Rayat Bahra Group of Institutions, RBGI, Gurvinder Singh Bahra, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मोहाली , 22 Jul 2026

Last updated on: Jul 22, 2026, 15:41 IST

रयात बाहरा यूनिवर्सिटी  के  स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन ने अकादमिक-उद्योग सहयोग को और अधिक सशक्त बनाने तथा विद्यार्थियों को आधुनिक मीडिया और पत्रकारिता जगत से व्यावहारिक रूप से जोड़ने के उद्देश्य से द ट्रिब्यून ट्रस्ट के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यूनिवर्सिटी  के चांसलर गुरविंदर सिंह बाहरा ने इस साझेदारी को कक्षा आधारित शिक्षा और मीडिया उद्योग की अपेक्षाओं के बीच की दूरी को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि यह सहयोग विद्यार्थियों को वास्तविक कार्यक्षेत्र का बहुमूल्य अनुभव प्रदान करेगा तथा उनकी पेशेवर दक्षताओं और कौशल को और अधिक निखारेगा। 

उन्होंने कहा कि यह साझेदारी उद्योग-केंद्रित शिक्षा प्रदान करने के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इसके माध्यम से भावी मीडिया पेशेवरों को आज के तेजी से बदलते संचार परिवेश के अनुरूप आवश्यक कौशल, पेशेवर नैतिकता और तकनीकी विशेषज्ञता से सुसज्जित किया जाएगा।

इस समझौते के तहत दोनों संस्थान पत्रकारिता, जनसंचार, डिजिटल मीडिया, जनसंपर्क तथा अन्य संबंधित क्षेत्रों में संयुक्त रूप से कार्य करेंगे। विद्यार्थियों को न्यूज़रूम एक्सपोज़र, अनुभवात्मक शिक्षण (एक्सपीरिएंशियल लर्निंग), इंटर्नशिप, औद्योगिक प्रशिक्षण तथा देश के प्रतिष्ठित मीडिया विशेषज्ञों के साथ सीधे संवाद का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी व्यावहारिक समझ और रोजगार क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

समझौते में अतिथि व्याख्यान, कार्यशालाओं, सेमिनारों, मीडिया कॉन्क्लेव, सम्मेलनों तथा फैकल्टी विकास कार्यक्रमों के नियमित आयोजन का भी प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त डिजिटल पत्रकारिता, मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित पत्रकारिता, मीडिया नैतिकता, खोजी पत्रकारिता तथा फैक्ट-चेकिंग जैसे उभरते क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि विद्यार्थी मीडिया उद्योग में हो रहे नवीनतम परिवर्तनों और तकनीकी विकास से निरंतर जुड़े रह सकें।

इस साझेदारी के अंतर्गत  विद्यार्थियों के लिए संपादकीय विभागों और न्यूज़रूम का भ्रमण करवाएंगे, संयुक्त रूप से शैक्षणिक एवं व्यावसायिक कार्यक्रम आयोजित करेंगे। उद्योग विशेषज्ञों के सुझावों के माध्यम से पाठ्यक्रम को अधिक समकालीन और रोजगारोन्मुख बनाएंगे तथा आपसी सहमति से संयुक्त शोध परियोजनाओं और प्रकाशनों को भी आगे बढ़ाएंगे।

विश्वविद्यालय प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि यह एमओयू विद्यार्थियों को देश के अग्रणी मीडिया संस्थानों से सीधे जोड़ने के साथ-साथ उनके लिए इंटर्नशिप, औद्योगिक प्रशिक्षण और बेहतर रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध कराएगा।

 

Tags: Rayat Bahra University , Rayat Bahra Group of Institutions , RBGI , Gurvinder Singh Bahra , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD