Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार

यूके स्थित मास्टरमाइंड इकबाल उर्फ रवि धालीवाल के इशारे पर काम कर रहे थे गिरफ्तार किए मुलजिम: डीजीपी गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Moga Police, Moga, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोगा , 21 Jul 2026

Last updated on: Jul 22, 2026, 11:15 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के मद्देनजर चल रहे अभियान के दौरान बड़ी सफलता दर्ज करते हुए मोगा पुलिस ने पुलिस थाना सदर मोगा पर हुए कम तीव्रता वाले ग्रेनेड हमले को अंजाम देने वाले तीन मुख्य आरोपियों सहित 17 मुलजिमों को गिरफ्तार कर संभावित आतंकवादी साजिश को नाकाम कर दिया है। यह जानकारी पुलिस डायरेक्टर जनरल (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज यहां दी।

पुलिस ने एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आई.ई.डी.) के साथ-साथ विस्फोटक सामग्री और इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, एक 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल सहित मैगजीन भी बरामद किया है। इसके अलावा ग्रेनेड हमले को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (पीबी-03-एएच-3088) को भी जब्त किया गया है।जानकारी के अनुसार 8 जुलाई, 2026 को सुबह 3.15 बजे के करीब कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पुलिस थाना सदर, मोगा की इमारत पर एक कम तीव्रता वाला ग्रेनेड फेंका गया था।

उन्होंने बताया कि ग्रेनेड हमले को अंजाम देने वाले तीन मुख्य आरोपियों की पहचान गगन उर्फ काली निवासी ढेरू, फिरोजपुर; राजेश उर्फ खन्ना निवासी लाल कुड़ती कैंट फिरोजपुर; और शुभम उर्फ भिंडर निवासी कोतवाल, फिरोजपुर के रूप में हुई है।गिरफ्तार किए गए बाकी मुलजिम—जो लॉजिस्टिक्स, नेटवर्क विस्तार और कार्यकर्ताओं को शरण देने में सहायता करते थे—की पहचान लाजर उर्फ अमन और उसकी पत्नी परवीन कौर दोनों निवासी सिया पाड़ी, फिरोजपुर; स्वर्ण और गोबिंद निवासी कोतवाल, फिरोजपुर; सागर और जॉन दोनों निवासी लाल कुड़ती कैंट, फिरोजपुर; रूथ, राज और सरबजीत कौर निवासी तलवंडी नेपाला, फिरोजपुर; गुरप्रीत सिंह, राहुल और करनदीप सिंह निवासी अजीतवाल, मोगा; लवप्रीत निवासी ढेरू, फिरोजपुर; और सुखविंदर कौर निवासी शेरखां, फिरोजपुर के रूप में हुई है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इकबाल सिंह उर्फ रवि धालीवाल, जो इस समय यूके में रहता है और कथित तौर पर आपराधिक गतिविधियों में शामिल है, इस साजिश का मुख्य साजिशकर्ता है। उन्होंने कहा कि उसके निर्देशों पर, मुलजिमों ने पुलिस थाना सदर मोगा पर ग्रेनेड हमला किया और अब फिरोजपुर से जम्मू जाने वाली रेलगाड़ी में आई.ई.डी. लगाने की योजना बना रहे थे।डीजीपी ने कहा कि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने और इसमें शामिल सभी गुर्गों की पहचान करने के लिए आगे की जांच की जा रही है।इस संबंध में अधिक विवरण साझा करते हुए इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) फरीदकोट रेंज नीलांबरी जगदले ने बताया कि वारदात के बाद, अपराधियों का पता लगाने के लिए कई पुलिस टीमें तैनात की गई थीं।

उन्होंने कहा कि तकनीकी और मानवीय-खुफिया जानकारी से यह बात सामने आई कि गगन उर्फ काली ने राजेश उर्फ खन्ना और शुभम भिंडर के साथ मिलकर पुलिस थाना सदर मोगा पर ग्रेनेड हमले को अंजाम दिया था। उन्होंने कहा कि आगे की जांच के दौरान, इन तीनों मुलजिमों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे उनके साथियों लाजर उर्फ अमन और उसकी पत्नी परवीन कौर की गिरफ्तारी भी संभव हुई। 

उल्लेखनीय है कि लाजर और उसकी पत्नी यूके-स्थित इकबाल उर्फ रवि धालीवाल के सीधे संपर्क में थे और आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए अन्य कार्यकर्ताओं का प्रबंध करने में उसकी मदद कर रहे थे।सीनियर पुलिस सुपरिंटेंडेंट (एसएसपी) मोगा सरताज सिंह चाहल ने कहा कि आरोपी लाजर से आगे पूछताछ करने पर बाकी 12 मुलजिमों को गिरफ्तार किया गया, जो मॉड्यूल के सदस्यों को लॉजिस्टिक सहायता और शरण देते थे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियों और बरामदगी की संभावना है।

इस संबंध में एफआईआर नंबर 126 दिनांक 08.07.2026 को बीएनएस की संबंधित धाराओं, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं 3 और 6 और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से रोकथाम अधिनियम की धारा 4 के तहत पुलिस थाना सदर, मोगा में मामला दर्ज किया गया था, जबकि बीएनएस की धाराएं 109, 111 और 113, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराएं 4 और 5 और अवैध गतिविधियाँ (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की धाराएं 16, 17, 18, 20, 38 और 39 भी लगाई गई हैं।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Moga Police , Moga , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD