Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

मंत्री समूह द्वारा खरीफ सीजन 2026-27 एवं रबी सीजन 2027-28 की तैयारियों की समीक्षा

Gurmeet Khudian, Gurmeet Singh Khudian, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News, Lal Chand Kataruchak, Barinder Kumar Goyal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Jul 2026

Last updated on: Jul 22, 2026, 11:14 IST

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क एवं जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल के मंत्री समूह (जीओएम) ने आज सेक्टर-39 स्थित अनाज भवन में आगामी खरीफ सीजन 2026-27 एवं रबी सीजन 2027-28 की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की।

मंत्री समूह ने अनाज की लिफ्टिंग के महत्वपूर्ण मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की, जो आगामी खरीद सीजन के मद्देनजर भंडारण हेतु स्थान बनाने के लिए अत्यंत आवश्यक है।बैठक के दौरान मंत्रियों को बताया गया कि इस वर्ष जनवरी से जुलाई तक राज्य से 75.67 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) अनाज की लिफ्टिंग हुई है, जिसमें 37.13 लाख मीट्रिक टन गेहूं एवं 38.54 लाख मीट्रिक टन धान शामिल हैं।

मंत्री समूह के संज्ञान में यह भी लाया गया कि राज्य के पास कुल 181 लाख मीट्रिक टन कवर्ड स्टोरेज क्षमता उपलब्ध है, जबकि खुली भंडारण क्षमता 68 लाख मीट्रिक टन है।जीओएम ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा अनाज की तीव्र लिफ्टिंग का मुद्दा केंद्र सरकार के समक्ष लगातार उठाया जा रहा है। पंजाब द्वारा प्रत्येक माह कम से कम 12 लाख मीट्रिक टन गेहूं एवं धान की लिफ्टिंग की जोरदार मांग की गई है, परंतु वर्तमान समय में यह दर मात्र 5 लाख मीट्रिक टन प्रति माह ही है।

इसलिए मंत्री समूह ने केंद्रीय खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री से अनाज उठाव सहित विभिन्न मुद्दों को व्यक्तिगत रूप से उठाने के लिए मिलने का समय मांगने का निर्णय लिया है।बैठक के दौरान यह भी जानकारी दी गई कि आगामी धान खरीद सीजन के लिए केंद्रीय पूल हेतु 180 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य मांगा गया है। धान की खरीद 2,462 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी।

इसके अतिरिक्त कस्टम मिलिंग नीति का प्रारूप अनुमोदन हेतु वित्त विभाग को भेज दिया गया है। रबी मार्केटिंग सीजन 2027-28 के संबंध में केंद्र सरकार द्वारा 132 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किए जाने की संभावना है।इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक वरिंदर कुमार शर्मा, मार्कफेड के एम.डी. विशेष सारंगल, अतिरिक्त सचिव पैनग्रेन कमल कुमार गर्ग, एम.डी. पनसप बी. श्रीनिवासन, जी.एम. एफसीआई निकिता पवार एवं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अतिरिक्त निदेशक अजयवीर सिंह सराओ भी उपस्थित थे।

 

Tags: Gurmeet Khudian , Gurmeet Singh Khudian , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News , Lal Chand Kataruchak , Barinder Kumar Goyal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD