Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां

हमायूंपुर में 20 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुई गलियों एवं नालियों के विकास कार्यों का उद्घाटन

Kuljit Singh Randhawa, Dera Bassi, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लालड़ू , 21 Jul 2026

Last updated on: Jul 22, 2026, 11:08 IST

विधानसभा क्षेत्र डेराबस्सी के विधायक श्री कुलजीत सिंह रंधावा ने हलके में जनसंपर्क अभियान जारी रखते हुए हंडेसरा सर्कल के गांव हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में लोक मिलनियां आयोजित कर ग्रामीणों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं सुनीं।इस दौरान श्री रंधावा ने ग्राम पंचायत हमायूंपुर में 20 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुए गलियों एवं नालियों के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दे रही है तथा ग्रामीणों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।

लोक मिलनियों के दौरान ग्रामीणों ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से विधायक को अवगत कराया। श्री रंधावा ने भरोसा दिलाया कि लोगों की जायज मांगों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा।इस अवसर पर हमायूंपुर, बसौली और कसौली के कुल 440 परिवारों को घरों के मालिकाना हक के प्रमाण पत्र सौंपे गए। इनमें हमायूंपुर के 120, बसौली के 120 तथा कसौली के 200 परिवार शामिल हैं।

श्री कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनना और उनका समाधान करवाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के गांवों में विकास कार्यों को और गति दी जाएगी तथा लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर हमायूंपुर के सरपंच श्री दलबीर सिंह, तसिंबली की सरपंच श्रीमती हरजिंदर कौर एवं श्री दलबारा सिंह, बसौली के सरपंच श्री हरबंस सिंह, कसौली की सरपंच श्रीमती अमरजीत कौर एवं श्री करनैल सिंह, ब्लॉक प्रधान श्री बलबीर सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

Tags: Kuljit Singh Randhawa , Dera Bassi , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD