Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया

5.30 किलोमीटर लंबी सड़क की चौड़ाई 10 फुट से बढ़ाकर 18 फुट की जाएगी

Harbhajan Singh ETO, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

अमृतसर , 21 Jul 2026

Last updated on: Jul 21, 2026, 17:29 IST

पंजाब के लोक निर्माण एवं बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ.ने आज विधानसभा क्षेत्र रैया के अंतर्गत गांव कालेके से रमाणा चक्क (वाया बेरियांवाला) जाने वाली सड़क के नवीनीकरण (अपग्रेडेशन) कार्य का शिलान्यास किया। पंजाब सरकार द्वारा 5.30 किलोमीटर लंबी इस सड़क के नवीनीकरण पर 4.55 करोड़ रुपये की लागत व्यय की जाएगी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेश में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने तथा लोगों को विश्वस्तरीय सड़क सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से न केवल क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी, बल्कि कृषि, व्यापार तथा दैनिक आवागमन को भी बड़ा लाभ होगा।

उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है तथा परियोजना को अगले छह महीनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा सड़क का निर्माण निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुसार किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस सड़क की चौड़ाई 10 फुट से बढ़ाकर 18 फुट की जाएगी, जिससे वाहनों की आवाजाही अधिक सुचारु एवं सुरक्षित होगी। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण उच्च गुणवत्ता वाले मानकों के अनुरूप किया जाएगा, जिससे इसकी मजबूती, टिकाऊपन और आयु में वृद्धि होगी।

सरदार हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि पंजाब सरकार प्रदेश भर में लंबे समय से लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि राज्य के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्य तेज़ी से जारी रहेंगे तथा जनकल्याण से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

 

 

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD