Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल

जोर देकर कहा कि उन्होने दो घंटे के सैशन के दौरान पूछे गए सभी सवालों के जवाब दिए

Sukhbir Singh Badal, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Jul 2026

Last updated on: Jul 21, 2026, 13:48 IST

शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरु साहिबान और संत जरनैल सिंह भिंडरावाला के खिलाफ अपने बेअदबी की कार्रवाईयों से  ध्यान भटकाने के लिए उन्हें बहबलकलां में 11 साल पुराने फायरिंग मामले में पूछताछ के लिए बुलाया, जिसकी जांच इतने सालों बाद भी चल रही है।

अकाली दल अध्यक्ष ने दो घंटे की पूछताछ के दौरान एसआईटी द्वारा पूछे गए सभी सवालों के जवाब दिए और कहा,‘‘ एसआईटी बार-बार एक ही सवाल पूछ रही है। यह चैथी बार है जब मुझे बुलाया गया है। सभी सवाल और मेरे जवाब पहले ही कैमरे में रिकाॅर्ड किए जा चुके हैं और पिछली एसआईटी रजिस्टरों में दर्ज की जा चुकी है।

उन्होने बताया कि आज पूछे गए सवाल साफ तौर से राजनीतिक रूप से प्रेरित थे और ऐसा लगता है कि दिल्ली आम आदमी पार्टी टीम ने एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना से राजनीतिक लाभ उठाने के लिए तैयार किए हैं। हर बार मैंने समन का जवाब दिया है क्योंकि मैं चाहता हूं कि दोषियों को सजा दी जाए। लेकिन आम आदमी पार्टी सरकार की यह मंशा नही , उसने सिट का गठन आरोपियों को सजा दिलाने के लिए नही बल्कि  इस मामले पर राजनीति करने के लिए किया है।’

’शिरोमणी  अकाली दल के हजारों समर्थक सरदार सुखबीर सिंह बादल के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए पंजाब पुलिस अधिकारी संस्थान (पीपीओआई) के पास इकटठा हुए। वे ‘तख्त बदल दो ताज बदल दो, बेईमानी का राज बदल दो’, के नारों के बीच अकाली कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कर दिया कि वे इस बदलाखोरी की कार्रवाई का डटकर मुकाबला करेंगें। सरदार बादल ने कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए  भारी बारिश के बावजूद हजारों की संख्या में बाहर आकर आम आदमी पार्टी सरकार को चेतावनी देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया कि वे झूठ की राजनीति बर्दाश्त नही करेंगें।’’ 

सरदार बादल को भेजे गए समन को नौटंकी करार देते हुए सरदार बादल ने कहा,‘‘ सच्चाई यह है कि यह ध्यान भटकाने की चाल है, क्योंकि मुख्यमंत्री अकाली दल से डरते हैं । यही कारण है कि मुझे मुख्यमंत्री द्वारा की गई बेअदबी के आचरण से ध्यान हटाया जा सके, जिसमें गुरु साहिबान के चित्रों पर शराब छिड़कना और संत जरनैल सिंह भिंडरावाला की तस्वीर पर पेशाब करने की कोशिश करना शामिल है।

इस तरह के कृत्य मुख्यमंत्री के खिलाफ लोगों के गुस्से और आक्रोश को कम नही कर सकते। अकाली दल उनके कुकर्मों को बेनकाब करना जारी रखेगा और इस तरह की चालों से हम डरने वाले नही हैं। हम भगवंत मान को उनके सभी पापों के लिए जिम्मेदार ठहराएंगें। उन्हें इसी जगह पर उन्हीं पुलिस अधिकारियों के सामने पेश किया जाएगा और उन्हें जवाबदेह ठहराया जाएगा।’’

सरदार बादल ने यह स्पष्ट करते हुए कहा कि पंजाबी आम आदमी पार्टी से तंग आ चुके हैं। उन्होने कहा,‘‘ इस पार्टी ने राज्य और इसके संसाधनों को लूटने के सिवाय कुछ नही किया है। पंजाबी उन्हे करारा सबक सिखाने के लिए आगामी विधानसभा चुनावों का इंतजार कर रहे हैं।’’ उन्होने राज्य में बेअदबी की घटनाओं को रोकने के लिए  कुछ भी न करने के लिए मुख्यमंत्री की कड़ी निंदा की।

उन्होने कहा कि पिछले दस सालों में राज्य में बेअदबी के 597 मामले हुए हैं। उन्होने कहा,‘‘ मुख्यमंत्री ने उनकी ठीक से जांच कराने की जहमत तक नही उठाई, जिसके चलते बड़े पैमाने पर लोग बरी हो गए और मामले रदद कर दिए गए। भगवंत मान ने खुद सुल्तानपुर लोधी में गुरु घर के अंदर पुलिस बल भेजकर अखंड पाठ में बाधा उत्पन्न करने जैसी घोर बेअदबी की थी।’’

अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि भगवंत मान यहीं नही रूके, बल्कि  अब वे सिखों की पवित्र संस्था श्री अकाल तख्त साहिब को चुनौती दे रहे हैं।  मैं उन्हें यह साफ तौर से बता देना चाहता हूं कि जिसने भी श्री अकाल तख्त साहिब को चुनौती देने की कोशिश की उसने धूल ही चाटी है। उसका अंजाम भी वैसा ही होगा। अकाली दल अध्यक्ष के साथ वरिष्ठ अकाली नेताओं में बलविंदर सिंह भूंदड़, बिक्रम सिंह मजीठिया, जनमेजा सिंह सेखों, महेशइंदर सिंह ग्रेवाल, सिकंदर सिंह मलूका, डाॅ. दलजीत सिंह चीमा, हीरा सिंह गाबड़िया, परमजीत सिंह सरना, एन. के शर्मा और अर्शदीप सिंह कलेर भी मौजूद थे।

 

Tags: Sukhbir Singh Badal , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD