Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन

5 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से बने प्रोजेक्ट से 10 गांवों की बिजली आपूर्ति होगी और मजबूत : तरुणप्रीत सिंह सौंध

Tarunpreet Singh Sond, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 20 Jul 2026

Last updated on: Jul 21, 2026, 12:23 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व तथा राज्य के बिजली बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दूरदर्शी सोच के तहत आज जिला लुधियाना की जगराओं तहसील के गांव गिद्धड़विंडी में राज्य के बिजली मंत्री श्री तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा नए 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन किया गया। इस अवसर पर बिजली मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि पीएसपीसीएल द्वारा उपभोक्ताओं को निर्बाध, विश्वसनीय और बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु 5 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से इस प्रोजेक्ट को तैयार किया गया है।उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट से क्षेत्र के बिजली बुनियादी ढांचे को और मजबूती मिलेगी तथा गिद्धड़विंडी, लोदीवाल, तिहाड़ा, शेर्रेवाल, सोधीवाल, मलसियां बाजा, कन्नियां, रसूलपुर जांडी, तरफ कोटली और अबूपुरा सहित 10 गांवों के हजारों उपभोक्ताओं को निर्बाध और विश्वसनीय बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा।

इस सब-स्टेशन के लिए ग्रामीणों द्वारा कुल 1 एकड़ 2 कनाल भूमि उपलब्ध करवाई गई, जिसमें गिद्धड़विंडी गांव द्वारा 1 एकड़ 1 कनाल तथा लोदीवाल गांव द्वारा 1 कनाल भूमि जनहित में दान की गई। बिजली मंत्री ने इस योगदान की सराहना करते हुए इसे जनभागीदारी की उत्कृष्ट मिसाल बताया। उन्होंने आगे बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत 6.30 किलोमीटर लंबी 66 केवी ट्रांसमिशन लाइन बिछाई गई है, जिसके लिए 29 टावर स्थापित किए गए हैं। इस पर कुल 2 करोड़ 52 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि सब-स्टेशन, जिसमें 12.5 एमवीए क्षमता का पावर ट्रांसफॉर्मर और 7 आउटगोइंग 11 केवी फीडर शामिल हैं, पर 1 करोड़ 78 लाख रुपये खर्च हुए हैं। इसके अलावा भवन एवं सिविल कार्यों पर 1 करोड़ 30 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। जगराओं विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती सर्वजीत कौर मानूंके ने कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद का जताया आभार जगराओं विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती सर्वजीत कौर मानूंके ने कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज उन्होंने उनके विधानसभा क्षेत्र के गांव गिद्दड़पिंडी में 66 केवी बिजली ग्रिड का उद्घाटन किया है।

विधायक मानूंके ने कहा कि उन्हें गर्व है कि कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने उनके विधानसभा क्षेत्र से जुड़े सभी प्रमुख विकास कार्यों को मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि गिद्दड़पिंडी ग्रिड के अलावा बुझकर, काउंके और भम्मीपुर में भी 66 केवी बिजली ग्रिड का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा।उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से जगराओं विधानसभा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पहले से अधिक मजबूत होगी और क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से चली आ रही बिजली संबंधी समस्याओं से काफी राहत मिलेगी। विधायक ने विश्वास जताया कि इन विकास कार्यों से पूरे क्षेत्र में बिजली व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

राज्य सरकार के प्रयासों से ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम मजबूत सीएमडी डॉ. बसंत गर्ग

इस अवसर पर पीएसपीसीएल के सीएमडी डॉ. बसंत गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के बिजली ढांचे को आधुनिक बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सब-स्टेशन क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को गति देगा।

 

Tags: Tarunpreet Singh Sond , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD