Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने मुख्यमंत्री सहायता केंद्र, धूरी में सुनीं लोगों की समस्याएं केवाईसी के नाम पर वृद्धावस्था एवं सहारा पेंशन रोकने से बाज आए सरकार : जयराम ठाकुर महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 25 कैडेट पिछले तीन महीनों में रक्षा प्रशिक्षण अकादमियों के लिए चयनित गुलाब चंद कटारिया और जयंत चौधरी ने 1,044 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र सीएम सम्राट चौधरी ने लॉन्च की 'बिहार स्कूल लाइव क्लासेज' मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालु लाभान्वित हुए: जीवनजोत कौर 1 अगस्त को एक बार फिर माताओं और बेटियों के खातों में राशि जमा होने संबंधी संदेश उनके मोबाइल फोन पर प्राप्त होंगे: हरभजन सिंह ई.टी.ओ. रांची में स्वामी जगन्नाथ की 335वीं ऐतिहासिक रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब हार या असफलता के डर को मन से निकालकर निरंतर मेहनत करें विद्यार्थी : डॉ. हिमांशु अग्रवाल आईसीएआर ने 98वां स्थापना दिवस मनाया 50,000 रुपये की रिश्वत लेते सहकारी सभा के इंस्पेक्टर को विजिलेंस ने रंगे हाथ काबू किया डॉ. बलजीत कौर ने अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियर्स एंड कोर्सेज के विद्यार्थियों से किया विशेष संवाद एचपी शिवा क्लस्टर में सिंचाई व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित करें, परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं होगी: केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने बीआरओ के रणनीतिक बुनियादी ढांचे के विकास की सराहना की जरीना वहाब : जिस लड़की को कभी रंग-रूप की वजह से ठुकराया गया, वही बनी बासु चटर्जी की हीरोइन ’माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे मनरेगा कर्मचारियों की जायज़ मांगों का सहानुभूतिपूर्वक समाधान किया जाएगा : तरुनप्रीत सिंह सौंद कानन देवी : अपने दौर की सुपरस्टार जो एक समय हुईं बेघर, फिर परदे पर ऐसा जादू बिखेरा कि सबको बना लिया अपना दीवाना चितकारा यूनिवर्सिटी ने बाहा एस.ए.ई. इंडिया के साथ भविष्य की मोबिलिटी पर किया रणनीतिक मंथन झारखंड के लातेहार में ट्रक की टक्कर से जीजा-साले की मौत कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें

 

जरीना वहाब : जिस लड़की को कभी रंग-रूप की वजह से ठुकराया गया, वही बनी बासु चटर्जी की हीरोइन

Bollywood, Zarina Wahab
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 16 Jul 2026

Last updated on: Jul 16, 2026, 16:46 IST

हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री जरीना वहाब ने शुरुआती मुश्किलों के बावजूद फिल्मी दुनिया में अपनी खास जगह बनाई। एक दौर ऐसा भी था जब उन्हें अपने लुक और रंग-रूप को लेकर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने इन बातों को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। अपने अभिनय के दम पर उन्होंने साबित किया कि कलाकार की असली पहचान उसका टैलेंट होता है।

आज भी जरीना वहाब को फिल्म 'चितचोर' की मासूम और यादगार नायिका के रूप में याद किया जाता है। जरीना वहाब का जन्म 17 जुलाई 1959 को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में हुआ था। बचपन से ही उन्हें अभिनय में रुचि थी। फिल्मों में आने का सपना पूरा करने के लिए, उन्होंने पुणे स्थित फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) से अभिनय की ट्रेनिंग ली।

जरीना को शुरुआत से ही अभिनय का अच्छा ज्ञान था। वह तेलुगु, हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी भाषा जानती हैं। यही वजह रही कि उन्होंने आगे चलकर सिर्फ हिंदी ही नहीं, बल्कि दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम किया। जरीना को शुरुआती दिनों में काम पाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। कई बार उनके लुक और सांवले रंग को लेकर भी सवाल उठाए गए।

कहा जाता है कि एक समय फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज राज कपूर से भी उन्हें नकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी लेकिन जरीना ने इन बातों को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। वह लगातार मौके तलाशती रहीं। जरीना वहाब को पहला मौका साल 1974 में आई फिल्म 'इश्क इश्क इश्क' से मिला, जिसका निर्माण, निर्देशन और अभिनय देव आनंद ने किया था।

इस फिल्म में देव आनंद के साथ जीनत अमान, शबाना आजमी, और कबीर बेदी मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म में उन्होंने जीनत अमान की बहन का किरदार निभाया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल नहीं कर पाई, लेकिन जरीना के अभिनय को लोगों ने नोटिस किया। इसके बाद उन्हें धीरे-धीरे फिल्मों के ऑफर मिलने लगे।

इससे पहले उनके बारे में यह भी कहा जाता है कि उन्हें फिल्म 'गुड्डी' के लिए चुना गया था लेकिन बाद में यह भूमिका जया बच्चन को मिल गई। साल 1976 में आई निर्देशक बासु चटर्जी की फिल्म 'चितचोर' ने जरीना वहाब की किस्मत बदल दी। बासु चटर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उन्होंने गीता नामक एक साधारण लड़की का किरदार निभाया था।

अमोल पालेकर के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म की सफलता के बाद जरीना घर-घर पहचानी जाने लगीं। इसके बाद जरीना वहाब ने कई शानदार फिल्मों में काम किया। 'घरौंदा', 'अगर', 'जज्बात', 'सावन को आने दो', 'गोपाल कृष्णा', 'नैया', 'सितारा' और 'अनपढ़' जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को काफी सराहा गया।

फिल्म 'घरौंदा' के लिए उन्हें साल 1977 में फिल्मफेयर अवॉर्ड की बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में नामांकन भी मिला था। हिंदी फिल्मों के अलावा, उन्होंने तमिल, तेलुगु और मलयालम सिनेमा में भी अपनी अलग पहचान बनाई। जरीना वहाब ने अपने करियर में कई तरह के किरदार निभाए। समय के साथ उन्होंने मां, सास और मजबूत महिला किरदारों को भी पर्दे पर उतारा।

साल 2010 में आई फिल्म 'माय नेम इज खान' में उन्होंने शाहरुख खान के किरदार रिजवान खान की मां का रोल निभाया, जिसे दर्शकों ने पसंद किया। इसके बाद भी वह फिल्मों, टीवी सीरियल्स और वेब सीरीज में लगातार काम करती रहीं। निजी जिंदगी की बात करें तो जरीना वहाब ने साल 1986 में अभिनेता आदित्य पंचोली से शादी की थी। दोनों की मुलाकात फिल्म 'कलंक का टीका' के सेट पर हुई थी। उनके दो बच्चे हैं, बेटी सना और बेटा सूरज पंचोली।

 

Tags: Bollywood , Zarina Wahab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD